विज्ञापन

रामायण की सीता ने पहले की रणबीर की रामायणम् की तारीफ, दीपिका चिखलिया के अब बदले सुर, बोलीं- '4000 करोड़ लगाकर भी...'

दूरदर्शन की रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने पहले रणबीर कपूर की रामायणम् की तारीफ की और अब उन्होंने 4000 करोड़ रुपये की फिल्म को लेकर दोबारा दिल की बात कही है.

रामायण की सीता ने पहले की रणबीर की रामायणम् की तारीफ, दीपिका चिखलिया के अब बदले सुर, बोलीं- '4000 करोड़ लगाकर भी...'
दीपिका चिखलिया ने रामायणम् को लेकर कही बड़ी बात

Dipika Chikhlia on Ranbir Kapoor Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' को लेकर दर्शकों में बज बना हुआ है. फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी. इस बीच रामायण में रणबीर कपूर के लुक को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. रणबीर फिल्म में भगवान राम के रोल में नजर आ रहे हैं. उनके लुक को दर्शक पसंद कर रहे हैं, हालांकि कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं. रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लाहिरी ने हाल ही में कहा कि रणबीर में वह मासूमियत नहीं दिख रही जो श्रीराम की भूमिका के लिए चाहिए. वहीं अब शो में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने भी फिल्म को लेकर रिएक्ट किया है.

दीपिका चिखलिया ने क्या कहा

दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'रामायण ऐसी बनाओ कि लोग 4000 करोड़ लगाकर भी वैसी ना बन पाएं.' इसे रणबीर की फिल्म पर तंज माना जा रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि दीपिका तुलना करते हुए रामानंद सागर के शो रामायण को रणबीर की लेटेस्ट फिल्म रामायणम् से बेहतर बता रही हैं.

पहले की थी तारीफ

Latest and Breaking News on NDTV

इसके पहले टीजर देखने के बाद दीपिका ने कहा था कि टीजर उन्हें पसंद आया और वह अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्म बहुत भव्य और शानदार दिख रही हैं.

दिवाली पर रिलीज होगी रामायण पार्ट 1

रामायण को कथित तौर पर 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. फिल्म दिवाली पर रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म ए. आर. रहमान और ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर के बीच पहला कोलेबोरेशन है. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं. वहीं रवि दुबे लक्षमण,  यश रावण और सनी देओल फिल्म में हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म की राइट्स के लिए एक ओटीटी प्लेटफार्म ने 700 करोड़ का ऑफर दिया था, लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इसके लिए इंकार कर दिया.

यह भी पढ़ें: असम चुनाव में लाइमलाइट ले गई बीजेपी नेता की पत्नी, इस पॉपुलर चेहरे को जानते हैं आप? जीत चुकी हैं 2 नेशनल अवॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com