विज्ञापन

असम चुनाव में लाइमलाइट ले गई बीजेपी नेता की पत्नी, इस पॉपुलर चेहरे को जानते हैं आप? जीत चुकी हैं 2 नेशनल अवॉर्ड

असम में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गुरुवार, 9 अप्रैल वोटिंग हुई. कई मशहूर हस्तियां पोलिंग बूथ पर नजर आईं. इस मौके पर असमिया अभिनेत्री एमी बरुआ भी अपना वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पहुंची. एमी बरुआ BJP के मंत्री पीयूष हजारिका की पत्नी हैं.

असम चुनाव में लाइमलाइट ले गई बीजेपी नेता की पत्नी, इस पॉपुलर चेहरे को जानते हैं आप? जीत चुकी हैं 2 नेशनल अवॉर्ड
कौन हैं एमी बरुआ

Actress Aimee Baruah Photos: असम में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गुरुवार, 9 अप्रैल वोटिंग हुई. कई मशहूर हस्तियां पोलिंग बूथ पर नजर आईं. इस मौके पर असमिया अभिनेत्री एमी बरुआ भी अपना वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पहुंची. एमी बरुआ BJP के मंत्री पीयूष हजारिका की पत्नी हैं, जो जागीरोड निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. एमी की मीडिया के साथ बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और नेटिजन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं एमी बरुआ के बारे में.

एमी बरुआ कौन हैं?

एमी सबसे लोकप्रिय असमिया अभिनेत्रियों में से एक हैं. 41 वर्षीय एमी कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रेम अरु प्रेम' से की थी. एमी ने दिमासा भाषा की फिल्म 'सेमखोर' से निर्देशन में कदम रखा. इस फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड भी मिले, स्पेशल जूरी मेंशन और दिमासा भाषा में बेस्ट फीचर फिल्म. उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म, 'बिरुबाला: विच टू पद्मश्री', को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में जूरी के स्पेशल मेंशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

15 साल पहले की शादी

2011 में, एमी ने पीयूष हजारिका से शादी कर ली थी. इस जोड़ी के दो बच्चे हैं- बेटा अथर्व और बेटी आरुही. एमी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आती रहती है.

कान फिल्म फेस्टिवल में एमी बरुआ

2022 में एमी कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलने वाली पहली असमिया अभिनेत्री बनीं. वह अपनी फिल्म 'सेमखोर' को पेश करने के लिए 75वें कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं. बाद में वह असमिया सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के लिए इस फेस्टिवल में कुछ और बार भी शामिल हुईं.

यह भी पढ़ें: विवाद के बाद बदला बादशाह का अंदाज, ‘टटीरी फिर से' के साथ कर रहे कमबैक, 14 अप्रैल को री रिलीज होगा गाना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aimee Baruah, Piyush Hazarika, Who Is Aimee Baruah, Piyush Hazarika Wife, Aimee Baruah Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com