विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ की वो फिल्म जिस पर CBFC लगाना चाहता था 120 कट, अब बिना कट के हुई रिलीज, जानें कहां देखें

फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की ओर से 120 से ज्यादा कट लगाने और कहानी में बड़े बदलाव करने के सुझाव दिए गए थे.

दिलजीत दोसांझ की वो फिल्म जिस पर CBFC लगाना चाहता था 120 कट, अब बिना कट के हुई रिलीज, जानें कहां देखें
लंबे समय से अटकी दिलजीत दोसांझ की ’पंजाब ‘95’ अब ‘सतलुज’ बनकर हुई रिलीज
NDTV

लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब ‘95' आखिरकार नए नाम ‘सतलुज' के साथ दर्शकों के सामने आ गई है. निर्देशक हनी त्रेहान की यह फिल्म 3 जुलाई से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता और शहीद जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और उनके संघर्ष से प्रेरित है. 'पंजाब ‘95' पिछले काफी समय से विवादों और सेंसरशिप की वजह से चर्चा में थी. फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की ओर से 120 से ज्यादा कट लगाने और कहानी में बड़े बदलाव करने के सुझाव दिए गए थे. फिल्म के मेकर्स का कहना था कि इतने बड़े बदलाव इसकी मूल भावना को पूरी तरह बदल देंगे. इसी वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो पाई. अब इसे ‘सतलुज' नाम से सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया है.

ये भी पढ़ें: पत्रकार से एक्टर बने मुरली शर्मा, कार की एक सीट से शुरू हुई लवस्टोरी, आज हैं गोलमाल की इस एक्ट्रेस के पति

फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यान भी अहम भूमिकाओं में हैं. कहानी उस दौर की है जब पंजाब हिंसा और उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा था. फिल्म उन हजारों लोगों की गुमशुदगी और उनके परिवारों की इंसाफ की लड़ाई को दिखाती है. इसके केंद्र में एक ऐसा शख्स है जो हर दबाव के बावजूद सच का साथ नहीं छोड़ता.

जी5 इंडिया के बिजनेस हेड तेजकरण सिंह बाजाज ने कहा कि प्लेटफॉर्म ऐसी कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है जो सिर्फ मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि समाज में जरूरी बातचीत भी शुरू करती हैं. वहीं, हिंदी जी5 की बिजनेस हेड कावेरी दास ने कहा कि ‘सतलुज' जैसी कहानियां नए नजरिए के साथ अहम सामाजिक मुद्दों को सामने लाती हैं और ऐसे कंटेंट को मंच देना जी5 की प्राथमिकता है.

फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने कहा कि आरएसवीपी हमेशा ऐसी फिल्मों का समर्थन करता है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करें. वहीं, दिलजीत दोसांझ ने कहा कि जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और मानवता के लिए उनके योगदान ने उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने इसे अपने करियर के सबसे खास अनुभवों में से एक बताया.

निर्देशक हनी त्रेहान ने कहा कि उनकी कोशिश शुरू से इस कहानी को पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर लाने की थी. उनके मुताबिक, लंबे इंतजार के बाद अब दर्शक इस फिल्म को देख पाएंगे, जो सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं बल्कि हिम्मत, इंसाफ और इंसानी जज्बे को सलाम करती है. ‘सतलुज' 3 जुलाई से हिंदी में जी5 पर स्ट्रीम हो रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satluj, Diljit Dosanjh, Diljit Dosanjh Age, Diljit Dosanjh Films, Bollwyood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com