विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2023

'दिल ये पुकारे आजा' से लेकर 'सईयां दिल में आना रे' तक, सदियों पुराने हैं ये गाने, आज हो रहे हैं ट्रेंड, क्या आपने वीडियो देखा

सोशल मीडिया पर दिल ये पुकारे आजा से लेकर सईयां दिल में आना रे जैसे गानों को लोग रिक्रिएट करते दिख रहे हैं. लेकिन क्या आपने इन गानों की पुरानी ओरिजनल वीडियो देखी है.

'दिल ये पुकारे आजा' से लेकर 'सईयां दिल में आना रे' तक, सदियों पुराने हैं ये गाने, आज हो रहे हैं ट्रेंड, क्या आपने वीडियो देखा
बेहद पुराने हैं ये गाने, जो आज कर रहे हैं ट्रैंड
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर इन दिनों कोई भी नया गाना तेजी से वायरल होता है. हालांकि इन दिनों रील्स हो या कोई वीडियो उसके बैकग्राउंड में पुराने गानों की धुन सुनने को मिलती है. हालांकि ये गाने कितने पुराने हैं और इन्हें किसने गाया है. यह बेहद कम लोगों को पता होता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर दिल ये पुकारे आजा से लेकर सईयां दिल में आना रे जैसे गानों को लोग रिक्रिएट करते दिख रहे हैं. लेकिन क्या आपने इन गानों की पुरानी ओरिजनल वीडियो देखी है. तो आज हम आपको दिखाते हैं. इतना ही नहीं ये गाने किसने गाए हैं इनकी जानकारी भी आपको देंगे.

दिल ये पुकारे आजा

सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से यह गाना वायरल हो रहा है. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि दिल ये पुकारे आजा फिल्म नागिन का गाना है, जो 1954 में रिलीज हुई थी. इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था और हेमंत कुमार ने कंपोज किया था. वहीं इसके बोल राजेंद्र किशन जी ने लिखे थे. वहीं इसे वैजंतीमाला ने स्क्रीन पर दर्शाया था. 

कभी आर कभी पार

इस पुराने गाने पर कई रीमेक बन चुके हैं. लेकिन क्या आपने इस गाने की पुरानी वीडियो देखी है. इस गाने को शमशाद बेगम ने गाया था और ओपी नय्यर ने कंपोज किया था. वहीं इस गाने में गुरु दत्त कुमकुम और एक्ट्रेस श्यामा ने काम किया था. 

सईयां दिल में आना रे

इन दिनों यह गाना ट्रैंड में है. हालांकि इस गाने को भी शमशाद बेगम ने गाया था और एसडी बरमन ने कंपोज किया था. वहीं इस वीडियो में वैजंतीमाला ने काम किया है. 

जाने कहां मेरा जिगर गया जी

इस गाने को मोहम्मद रफी और गीता दत्त ने गाया है. वहीं ओपी नय्यर ने गाने को कंपोज किया है और जॉनी वॉकर और यासमीन ने इस गाने में काम किया है. 

लेके पहला पहला प्यार

शमशाद बेगम और मौहम्मद रफी का ये गाना सोशल मीडिया पर छाया रहता है. इस गाने में देवानंद, शकीला, शीला व्याज और श्याम कपूर ने काम किया है. वहीं इस गाने को भी ओपी नय्यर न ही कंपोज किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dil Yeh Pukare Aaja, Kabhi Aar Kabhi Paar, Saiyan Dil Mein Aana Re, Jaane Kahan Mera Jigar Gaya Ji, Leke Pehla Pehla Pyaar, Old Songs, Old Songs In Reels, Reels, Viral Videos, Trendy Reels, Trendy Songs, Viral Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com