विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2017

Padmavati: दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में बोलीं दीया मिर्जा- अगर महिलाओं को धमकियां मिलेंगी तो...

पूरे भारत में फिल्म 'पद्मावती' के लेकर मचे हड़कंप को देखते हुए अभिनेत्री दीया मिर्जा ने देश में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति का मुद्दा उठाया.

Padmavati: दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में बोलीं दीया मिर्जा- अगर महिलाओं को धमकियां मिलेंगी तो...
दीया मिर्जा.
  • दीया मिर्जा ने उठाए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल
  • महिलाओं को ऐसे धमकियां मिलेंगी तो वह सुरक्षित कैसे महसूस करेंगी : दीया
  • 'पद्मावती' विवाद को लेकर मिल रहीं दीपिका को धमकियां
नई दिल्ली: देशभर में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के लेकर हड़कंप मचा हुआ है. इसे देखते हुए एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने देश में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति का मुद्दा उठाया. दीया ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, "राष्ट्रीय टेलीविजन पर सम्मान और गौरव के गलत विचारों को पेश करने के लिए हमारे देश की एक महिला के खिलाफ हिंसक धमकियां दे रहे लोग खुलेआम घूम रहे हैं. हमारा देश कैसा हो गया है. अगर हमारे देश की महिलाओं को ऐसे ही धमकियां दी जाती रहीं तो महिलाएं कैसे सुरक्षित महसूस करेंगी."

Viral Video: जब होस्ट ने दीपिका पादुकोण से पूछा- अपनी बॉडी का कौन-सा हिस्सा दिखाना चाहोगी?संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म 'पद्मावती' राजपूत रानी पद्मावती पर आधारित है. फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ किए जाने का दावा करते हुए कुछ संगठन इसकी रिलीज का विरोध कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने विरोधस्वरूप निर्देशक भंसाली और दीपिका पदुकोण का सिर काटने के लिए 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

Padmavati: दिल्ली में दफन है वो अलाउद्दीन खिलजी, जिसे वक्त की एक करवट ने बना दिया शैतान
 
padmavati

'टाइगर जिंदा है' से टकराएगी या फिर अगले साल तक टल जाएगी 'पद्मावती' की रिलीज?

फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर से प्रमाण पत्र न मिल पाने के कारण फिल्म को स्थगित कर दिया गया है.

VIDEO: दीया मिर्जा बोलीं- मुझे सबसे ज्यादा डर प्लास्टिक और कचरे से लगता है ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dia Mirza, Padmavati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com