विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2018

दिया मिर्जा ने खरीदा 'मदर इंडिया' का ओरिजनल पोस्टर, जानें क्या है कीमत

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने एक नीलामी में बोली लगाकर ऐतिहासिक फिल्म 'मदर इंडिया' के ओरिजनल पोस्टर को नीलामी में 145,000 रुपये में खरीदा है.

दिया मिर्जा ने खरीदा 'मदर इंडिया' का ओरिजनल पोस्टर, जानें क्या है कीमत
दिया मिर्जा (फाइल फोटो)
  • दिया मिर्जा ने खरीदा 'मदर इंडिया' का पोस्टर
  • संजय दत्त को देंगी तोहफा
  • आईफा में लगाई गई बोली
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने एक नीलामी में बोली लगाकर ऐतिहासिक फिल्म 'मदर इंडिया' के ओरिजनल पोस्टर को नीलामी में 145,000 रुपये में खरीदा है. फिल्म 'संजू' में अहम भूमिका निभाने वाली दिया इस पोस्टर को अभिनेता संजय दत्त को उपहार में देना चाहती हैं. दिया ने नीलामी घर ओसियंस द्वारा हाल ही में बैंकाक में संपन्न हुए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (आईफा) में लगाई गई बोली में यह पोस्टर खरीदा. एक बयान में कहा गया कि 1957 की फिल्म 'मदर इंडिया' का पोस्टर काफी मांग में रहा, लेकिन इसे संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण सद्भावना दूत दिया 145,000 में खरीदने में कामयाब रहीं.

Sanju में संजय दत्त की वाइफ के रोल में दिया मिर्जा, फिल्म का नया पोस्टर रिलीज

अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म 'संजू' में संजय दत्त की भूमिका में हैं. दिया फिल्म में मान्यता दत्त (संजय की पत्नी) की भूमिका में हैं. नीलामी में अभिनेता अनिल कपूर ने फिल्म 'मुगल-ए-आजम' का पोस्टर 210,000 में खरीदा. बता दें कि दिया मिर्जा फिल्म 'संजू' में मान्यता दत्त की भूमिका में नजर आएंगी, जो अभिनेता के सबसे कठिन समय मे उनकी ढाल बनकर उनके साथ खड़ी थीं.

राजकुमार हिरानी 'संजू' के विभिन्न पोस्टर के जरिए अभिनेता के विभिन्न पहलुओं से दर्शकों को रूबरू करवा रहे हैं, जिसे देखने के बाद अब हर कोई इस रोमांचक कहानी को बड़े पर्दे पर देखने को उत्सुक है. 

ईद पर दिखना चाहती हैं सबसे खास, तो ज़रा Dia Mirza के इन आउटफिट्स पर नज़र डालें

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित यह बायोपिक रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से लैस है. फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत, यह बायोपिक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है. वही विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी.

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dia Mirza, Mother India Poster, Sanjay Dutt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com