Dhurandhar 2 Release, Review & Box Office Collection LIVE Updates: बॉलीवुड के धुरंधर अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' यानी धुरंधर 2 कल 19 मार्च 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई पहली 'धुरंधर' का सीक्वल है. पहली फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी (असली नाम जस्कीरत सिंह रांगी) का किरदार निभाया था, जो पाकिस्तान के कराची के ल्यारी इलाके के अपराधी सिंडिकेट में घुसपैठ करता है. रॉ और आईबी के ऑपरेशन धुरंधर के तहत वह गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के गिरोह में शामिल होता है और आईएसआई के साथ मिलीभगत को उजागर करता है. फिल्म में आर माधवन अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल और संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रोल में हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और जासूसी थ्रिलर को नई ऊंचाई दी.
धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में कहानी हमजा के उदय और बदले की ओर बढ़ती है. वह अब पाकिस्तान की अपराधी और राजनीतिक दुनिया में शक्तिशाली बन चुका है. फिल्म उसके बैकस्टोरी पर गहराई से रोशनी डालेगी और बड़े खतरों से मुकाबला दिखाएगी. ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों में खासा उत्साह है. एडवांस बुकिंग (Dhurandhar 2 Advance Booking) में रिकॉर्ड टिकट बिके हैं और कई थिएटरों में 24 घंटे शो चलाने की तैयारी है. फिल्म पहले ही सैटेलाइट और ओटीटी अधिकारों से 245 करोड़ कमाकर प्रॉफिट में है. फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट इसके 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने का अनुमान लगा रहे हैं.
धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) पैन इंडिया रिलीज के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु समेत कई भाषाओं में आने वाली इस फिल्म में सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकार भी हैं. यामी गौतम ने स्क्रीनिंग के बाद इसे 'बियॉन्ड एक्स्ट्राऑर्डिनरी' बताया. निर्देशक आदित्य धर ने देशभक्ति और एक्शन से भरपूर कहानी देने का वादा किया है. आइए जानते हैं फिल्म को लेकर क्या लेटेस्ट अपडेट हैं.
धुरंधर 2 लाइव अपडेट्स | Dhurandhar 2 Release LIVE Updates
Dhurandhar 2 Social Media Review Live: अक्षय खन्ना के स्वैग को नहीं मैच कर पाए रणवीर सिंह
धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की याद फैंस को धुरंधर 2 के एक सीन को देखकर आई है. वहीं उनका कहना है कि रणवीर सिंह अच्छे हैं लेकिन अक्षय खन्ना के स्वैक को मैच नहीं कर पाए.
Not MATCH one % of Swag Akshay Khanna 🧨🧨🧨
— 𝐁🦞𝐒𝐒♕ (@CineIndiaOfcl) March 18, 2026
But looks Good 👍 #DhurandharTheRevenge ! #Dhurandhar2 .pic.twitter.com/BnsGOfng2L https://t.co/lK1isXiqYk
Dhurandhar 2 Social Media Review Live: धुरंधर 2 में बड़े साहब के राज से उठा पर्दा
धुरंधर 2 का प्री रिलीज शो देखने वाले यूजर्स ने स्पॉइलर दिया है और बताया है कि धुरंधर द रिवेंज में बड़े साहब दाउद इब्राहिम को दिखाया गया है.
Bade saab is dawood ibrahim in #Dhurandhar2 pic.twitter.com/ordZkyMG1b
— TheKdCing (@TheKdCing) March 18, 2026
Dhurandhar 2 Social Media Review Live: धुरंधर 2 देख रणवीर सिंह के कायल हुए फैंस
धुरंधर के बाद धुरंधर 2 में भी रणवीर सिंह को देख फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. वहीं एक्स पर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं.
give Ranveer Singh Oscar for just first 10 minutes of #Dhurandhar2 electrifying 🔥 pic.twitter.com/moF9VknRxc
— INSIDER NEWS (@OKAYCHILL07) March 18, 2026
Dhurandhar 2 Review Live: धुरंधर 2 देखने वालों ने दिखाई फिल्म के इंटेंस सीन की झलक
धुरंधर 2 के प्री रिलीज शो में देरी के बाद फिल्म शुरू हो गई है, जिसमें एक इंटेंस सीन की झलक दिखाई गई है. वहीं हमजा सीन में नजर आ रहे हैं.
#Dhurandhar2 is 5x more gruesome than the first.
— Anirudh Kejriwal (@AnirudhKejriwal) March 18, 2026
The infamous football scene is there!#spoiler https://t.co/xhysQOSwvf pic.twitter.com/ayq3BswGK2
Dhurandhar 2 Review Live: देरी के बाद धुरंधर 2 के प्री रिलीज शो शुरू, इंटरनेट यूजर ने दे दिया स्पॉइलर
धुरंधर 2 के प्री रिलीज शो में देरी देखने को मिली थी, जिसके बाद अब शो शुरु हो गए हैं. इसके चलते एक्स पर एक यूजर ने धुरंधर के शो के शुरु होने की फोटो शेयर की है. जबकि स्पाइलर देते हुए बताया कि यलीना की मौत हो जाएगी. वहीं उसकी जान लेने वाला और कोई नहीं बल्कि हमजा होगा.
It's going great really fantastic. Really mind boggling. https://t.co/cGvukuRV94 pic.twitter.com/YmWuvY4tjz
— Kartik Tejpal (@tejpal_kartik) March 18, 2026
Dhurandhar 2 Review Live: गेयटी गैलेक्सी में कैंसिल हुई शो, अब 9 बजे होगा शुरु!
धुरंधर 2 की प्री रिलीज स्क्रीनिंग में देशभर के कई जगहों पर देरी देखने को मिल रही है, जिसके चलते अब जानकारी सामने आई है कि मुंबई के बांद्रा में स्थित गेयटी गैलेक्सी के शोज को कैंसिल कर दिया गया है. वहीं अब 9 बजे शो हो सकता है.
Dhurandhar 2 Review Live: सिनेमाघरों में धुरंधर 2 देखने के लिए लगी भीड़, तस्वीरें वायरल
धुरंधर 2 को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट देखने लायक है. गेयटी गैलैक्सी बांद्रा से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें सिनेमाघर के बाहर भीड़ देखी जा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4.45 के शो में देरी हुई है. हर जगह फिल्म के शोज की देरी देखने को मिल रही है. दरअसल, हर जगह शो देर से चल रहे हैं क्योंकि फिल्म डाउनलोड होने के बाद थिएटरों को KDM (Key Delivery Message)—यानी फिल्म दिखाने की अनुमति मिलती है, और इसी वजह से लोगों के इंतजार करना पड़ रहा है.

Dhurandhar 2 Review Live: धुरंधर 2 के प्री रिलीज शोज हुए कैंसिल, फैंस ने जताई नाराजगी
एक्स यूजर ने धुरंधर 2 के शोज कैंसिल होने की नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 5.15PM का शो कौशांबी गाजियाबाद के मूवी मैक्स में कैंसिल हो गया. वह दिए हुए वक्त पर शुरू नहीं कर पाएंगे. वहीं और भी सिनेमाघर इससे अफेक्ट हुए हैं. इसकी वजह यह है कि उनमें से कुछ को ओरिजिनल फाइल के बजाय वर्जन फाइलें मिलीं, कुछ को सिर्फ पार्ट 1 मिला, और कुछ को तो पार्ट 1 भी नहीं मिला. इसके बाद अन्य ट्वीट में यूजर ने सिंगल थियेटर में टिकट बुक करने की जानकारी दी है.
After cancellation in movie max and Cinepolis, now I have booked the show in a single screen theatre. 🤞 that it doesn’t get cancelled. #Dhurandhar2 #DhurandharTheRevenge https://t.co/AJcdWyLw2G
— Parth Chaturvedi (@_mrchaturvedi) March 18, 2026
Dhurandhar 2 LIVE Updates: 'धुरंधर द रिवेंज' के पेड प्रीव्यू की रिपोर्ट, हिंदी वर्जन में कोई दिक्कत नहीं
धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू को लेकर साउथ के शहरों से अच्छी खबर नहीं आ रही है. वहां लोकल भाषा के वर्जन अभी तक दर्शकों के लिए उपलब्धन नहीं हो सके हैं. हालांकि हिंदी वर्जन के प्रीमियर तय समय के अनुसार होंगे, लेकिन बिना सबटाइटल्स के.
UPDATE:#DhurandharTheRevenge Hindi version premieres will proceed as scheduled, but are likely to be screened WITHOUT SUBTITLES.
— Gulte (@GulteOfficial) March 18, 2026
Dhurandhar 2 LIVE Updates: आदित्य धर ने धुरंधर 2 को लेकर फैन्स से की अपील
धुरंधर 2 की रिलीज से महज कुछ घंटे पहले निर्देशक आदित्य धर ने दर्शकों और प्रशंसकों से भावुक अपील की है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने फैंस से अनुरोध किया कि फिल्म के किसी भी स्पॉइलर को शेयर ना करें तथा दूसरे दर्शकों को ट्विस्ट्स का ताजा अनुभव लेने दें. आदित्य धर ने लिखा, 'थिएटर में जानने की इच्छा लेकर आएं और ड्रामा को उसी तरह एंजॉय करें जैसा मैंने बनाया है.' उन्होंने खास तौर पर मोबाइल से सीन रिकॉर्ड करने या क्लिप्स ऑनलाइन शेयर करने से मना किया.
🙏🧿♥️#DhurandharTheRevenge releases worldwide on 19 March, on Gudi Padwa, Ugadi, and Eid.
— Aditya Dhar (@AdityaDharFilms) March 18, 2026
Hindi | Telugu | Tamil | Kannada | Malayalam @ranveersingh @rampal72 @duttsanjay @actormaddy #AkshayeKhanna @saraarjunn @therakeshbedi @adityadharfilms #JyotiDeshpande @dhar_lokesh… pic.twitter.com/wgO61vrUUQ
Dhurandhar 2 LIVE Updates: धुरंधर 2 का 'मैं और तू' सॉन्ग रिलीज, रणवीर सिंह का तूफान
आदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म का नया गाना 'मैं और तू' रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. 'मैं और तू' एक ऐसा गाना है, जो लोगों के दिल को छू लेगा. 'जानेमन, जानेमन, तू जाएगा कहां, तू है नूर-ए-नजर मेरी, दिल मेरा तुझपे फिदा' जैसे बोल इस गाने को खास बनाते हैं. इसे जैस्मीन सैंडलस, रिबेल और शाश्वत सचदेव ने अपनी दमदार आवाज में पिरोया है. वीडियो में रणवीर सिंह तबाही बनकर आते नजर आ रहे हैं. वह हथियारों और धमाकों से दुश्मन को खाक में मिलाते दिख रहे हैं. धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज हो रही है.
Dhurandhar 2 LIVE Updates: 'उस्ताद भगत सिंह' के मेकर्स ने क्या धुरंधर 2 को कमतर आंका? जानें क्या मिला जवाब
धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है. इससे मुकाबले में तेलुगू फिल्म उस्ताद भगत सिंह है. फिल्म के प्रोड्यूसर नवीन येरिन्नी से जब पूछा गया कि धुरंधर 2 को आपने कमतर आंका? क्या आपको कोई पछतावा हो रहा है? इस पर नवीन ने कहा कि हमने कभी भी धुरंधर 2 को कम करके नहीां आका. मैंने पहला पार्ट तीन बार देखा था. ये एक तूफान. अपने डिस्ट्रिब्यूटर्स के कहने पर उस्ताद भगत सिंह को प्रीपोन किया था.
https://t.co/odlPad9959: Did you underestimate #Dhurandhar2? Do you feel any regret now?
— Gulte (@GulteOfficial) March 18, 2026
Mythri Naveen: We never underestimated Dhurandhar 2. I watched the Part 1 three times. It’s a storm. At the request of distributors, we preponed #UstaadBhagatSingh. ఈ రాష్ట్రాల్లో… pic.twitter.com/qoa3b8HpvZ
Dhurandhar 2 LIVE Updates: द कश्मीर फाइल्स के प्रोड्यूसर ने की धुरंधर की तारीफ, बोले- बॉक्स ऑफिस सूनामी
दो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल, जो द कश्मीर फाइल्स, कार्तिकेय 2 और द बंगाल फाइल्स जैसी दमदार फिल्मों के पीछे का दिमाग हैं, उन्होंने फिल्ममेकर आदित्य धर की धुरंधर 2 के लिए जमकर तारीफ की है, और इसे इंडियन सिनेमा के लिए एक बड़ा मोमेंट बताया है. सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर करते हुए अग्रवाल ने लिखा, 'ये सिर्फ एक लहर नहीं है,. ये तो बॉक्स ऑफिस पर सूनामी है. धुरंधर 2 की ओपनिंग किसी जश्न से कम नहीं लग रही. शब्द कम पड़ रहे हैं.'
उन्होंने ये भी बताया कि आज के शोर-शराबे वाले दौर में आदित्य धर को क्या अलग बनाता है. 'उनकी खामोश कॉन्फिडेंस सबसे अलग है. जब हर तरफ शोर है, वो अपने काम को बोलने देते हैं, और वो गरज रहा है. वो ‘प्रोड्यूसर के डायरेक्टर’ हैं, जो विजन और रिस्क दोनों समझते हैं. बहुत कम डायरेक्टर्स होते हैं जो प्रोड्यूसर की परेशानियां समझकर भी अपना बेस्ट देते हैं.'
फिल्म के स्केल पर उन्होंने कहा, 'इतनी बड़ी फिल्म बनाने के बाद ‘बेस्ट ऑफ लक’ कहना बहुत छोटा लग रहा है. आदित्य को सिर्फ आदित्य ही पीछे छोड़ सकते हैं.'
Dhurandhar 2 LIVE Updates: केरल पेड प्रीमियर में जानें हो रही क्या गड़बड़
रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' के केरल पेड प्रीमियर को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक हिंदी वर्जन शाम 5 बजे शुरू हो जाएंगे. फिल्म का पहला हाफ पहले ही क्यूब प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया गया है, जबकि दूसरा हाफ अपलोड करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. हालांकि मलयालम और तमिल वर्जन को लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है. इन भाषाओं के शो समय पर शुरू होने की संभावना कम नजर आ रही है.
#DhurandharTheRevenge Kerala Paid Premieres Update :
— Friday Matinee (@VRFridayMatinee) March 18, 2026
-- Hindi version will go smoothly for 5 PM. First half uploaded to QUBE.Second half in progress.
-- Malayalam & Tamil version doubtful.
Dhurandhar 2 LIVE Updates: 'धुरंधर द रिवेंज' के तेलुगु प्रीमियर शो रद्द
रणवीर सिंह और आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' को तेलुगु राज्यों में बड़ा झटका लगा है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज निर्धारित कई प्रीमियर शो कंटेंट डिलीवरी में देरी के कारण अचानक रद्द कर दिए गए हैं. ओपनिंग डे पर फिल्म देखने की योजना बना चुके उत्सुक फैंस बेहद निराश हैं. कई सिनेमाघरों में बुकिंग ब्लॉक या कैंसल हो चुकी है, जबकि कुछ थिएटर्स में अभी भी सीटें उपलब्ध हैं.
Dhurandhar 2 LIVE Updates: ब्रिटेन में छह मिनट एक्स्ट्रा दिखेगी धुरंधर 2, जानें कैसे?
ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ को 18 प्लस रेटिंग दी है. फिल्म की कुल लंबाई 3 घंटे 55 मिनट तय की गई है. वहीं भारत में रिलीज होने वाला वर्जन 3 घंटे 49 मिनट का होगा, जो यूके संस्करण से छह मिनट कम है. सेंसर बोर्ड ने कई कट्स और संशोधन किए हैं. हिंसा वाले दृश्यों की लंबाई घटाई गई है. धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
Dhurandhar 2 LIVE Updates: 1000 करो़ड़ कमाएगी धुरंधर 2, इस फिल्म क्रिटिक का प्रेडिक्शन
फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान ने एक्स पर धुरंधर 2 को लेकर प्रेडिक्शन किया है. उन्होंने लिखा है, 'फिल्म धुरंधर 2 के बारे में क्रिटिक्स कुछ भी कहें, कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि यह रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर बन चुकी है. यह लाइफटाइम नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 1000 करोड़ से अधिक की कमाई करके बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी. निर्देशक आदित्य धर को बहुत-बहुत बधाई.'
Doesn’t matter, what any critic will say about film #Dhurandha2! Because it has become a blockbuster before the release only. It will do lifetime nett box office ₹1000cr+ to become the biggest movie in the Bollywood history! A huge congratulations to director @AdityaDharFilms!
— KRK (@kamaalrkhan) March 18, 2026
Dhurandhar 2 LIVE Updates: 18 मार्च के शाम पांच बजे के धुरंधर 2 के शो होंगे कैंसल: KRK का दावा
फिल्म एक्टर कमाल आर खान ने धुरंधर 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है. KRK के मुताबिक धुरंधर 2 का अभी तक डाउनलोड नहीं हुआ है. जिसकी वजह से एग्जीबिटर्स आज शाम के पांच बजे के शो कैंसल कर सकते हैं. ये बात उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कही है.
Film #Dhurandhar2 content has not been downloaded till now.
— KRK (@kamaalrkhan) March 18, 2026
Therefore, exhibitors may need to cancel 5pm show today. pic.twitter.com/orELs8QVpd
Dhurandhar 2 LIVE Updates: रणवीर सिंह ने धुरंधर की कामयाबी के लिए फैन्स को कहा शुक्रिया
रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे सफल फिल्म धुरंधर है. फिल्म के पहले पार्ट ने लगभग 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और अब 19 मार्च को इसकी धुरंधर 2 रिलीज हो रही है. धुरंधर द रिवेंज के एक इवेंट में रणवीर सिंह ने फिल्म को ऐतिहासिक कामयाबी दिलाने के लिए फैन्स का आभार जताया है.
VIDEO | Mumbai: Ranveer Singh thanks audience for Dhurandhar's historical success.#Dhurandhar
— Press Trust of India (@PTI_News) March 18, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/xATAbHGT0X
Dhurandhar 2 LIVE Updates: रणवीर सिंह ने बचाई 'धुरंधर 2' के एक्टर की जान?
अभिनेता विक्रम भांबरी जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आएंगे. अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शूटिंग के दौरान हुए एक दिल छू लेने वाले पल को याद किया. उन्होंने बताया कि एक एक्शन सीन के दौरान उन्हें चोट लग गई थी, जिसके बाद रणवीर सिंह ने उनकी मदद की. उन्होंने बताया, 'शूट करते हुए मेरे पैर में चोट लग गई थी, लेकिन फिर भी मैंने बिना किसी को बताए शूटिंग जारी रखी, लेकिन बाद में जब जमीन पर गिर गया, तो मुझे देखकर रणवीर सिंह मेरी तरफ दौड़े. उन्होंने मुझे उठाया और कहने लगे कि मुझे पता है कि यह बहुत दर्दनाक होता है क्योंकि मेरी पत्नी को भी इसी तरह का दर्द सहना पड़ा था और शूटिंग के दौरान उसने भी किसी को कुछ नहीं बताया था. उसी समय मुझे याद आया था कि इनकी पत्नी तो दीपिका पादुकोण हैं, तो इसका मतलब ये दीपिका पादुकोण के बारे में बात कर रहे थे/ उसके बाद वह मुझे फर्स्ट एड सेंटर ले गए.'
Dhurandhar 2 Review: फ्लॉप पर फ्लॉप देने वाला डायरेक्टर हुआ धुरंधर 2 का फैन, बताई शोले से शानदार
धुरंधर फिल्म के सबसे बड़े फैन राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट लिखी है और फिल्म को शोले और मुगल-ए-आजम से भी ज्यादा शानदार बता डाला है. उन्होंने एक्स पर लिखा है, 'कल रात धुरंधर 2 देखने के बाद, इसके व्यापक प्रभाव को देखते हुए, चाहे वह अपेक्षित कमाई हो, दर्शकों का उत्साह हो, सामाजिक प्रभाव हो, सिनेमाई नियमों को तोड़ना हो, या सबसे बढ़कर मनोवैज्ञानिक दृश्य-मंच का प्रभाव हो, यह शोले से 100 गुना अधिक भव्य होगी और मुगल-ए-आजम से लेकर अब तक बनी सभी महानतम फिल्मों को पीछे छोड़ देगी. अब इसके ये फिल्में टीवी सीरियल जैसी लगेंगी. यह एक नए सिनेमाई युग का जन्म है. और सिनेमा की पिछली दुनिया में जो कुछ भी पहले मौजूद था, उसका निर्मम अंत. निर्देशक शब्द की स्पेलिंग भी अब आदित्य धर के नाम से शुरू होगी. और स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन के लिए भी यह समझदारी और बुद्धिमानी होगी कि वे अपना सारा काम छोड़कर धुरंधर 2 का पहला शो पहले दिन ही देख लें.'
After last nights watch of #Dhurandhar2 in terms of it’s sheer cumulative impact in every which way , whether on it’s expected collections , audience euphoria , social influences , cinematic grammar breaking , and above all the psychological audio visual impact , it will be a…
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 18, 2026
Dhurandhar 2 Box Office Collection LIVE: धुरंधर द रिवेंज पेड प्रीव्यू में ही कमा जाएगी 50 करोड़
धुरंधर 2 को लेकिक सॉलिड रिपोर्ट आ रही है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म पेड प्रीव्यू में ही लगभग 50 करोड़ रुपये कमा सकती है क्योंकि अभी तक इसने लगभग 47.91 करो़ड़ रुपये अपने नाम कर लिए हैं.
Dhurandhar 2 LIVE Updates: धुरंधर 2 से हट गया है ये खतरनाक सीन
धुरंधर 2 में सेंसर बोर्ड ने कई कट लगाए हैं. धुरंधर 2 में हिंसा के कई सीन को कम करने के लिए चार मुख्य सीन में कुल 34 सेकंड की कटौती की गई. सिर पर हथौड़े से हमले वाला सीन: 2 सेकंड छोटा किया गया. सीमेंट ब्लॉक से हमले वाला हिंसक सीन: 4 सेकंड छोटा किया. आंख कुचलने वाला सीन: 4 सेकंड छोटा किया. सबसे ज्यादा कट सिर काटने और लात मारने वाले सीन में: 24 सेकंड की फुटेज पूरी तरह हटा दी गई.
Beheading Scene & RANVEER SINGH Look for Part-2.#Dhurandhar2 pic.twitter.com/GvETxFCIOk
— 𝙑𝙄𝙑𝙀𝙆 🇮🇳 (@TheVivekVerse) December 10, 2025