विज्ञापन

Dhurandhar Climax Scene: भोजपुरी फिल्म से कॉपी किया 1300 करोड़ी 'धुरंधर' का क्लाइमैक्स सीन, रवि किशन की फिल्म का वीडियो वायरल

Dhurandhar Climax Scene: धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. लेकिन ये क्या, सोशल मीडिया पर एक भोजपुरी फिल्म का वीडियो वायरल हो रहा है जिसका सीन हूबहू धुरंधर के क्लाइमैक्स जैसा है, आइए जानते हैं माजरा है क्या?

Dhurandhar Climax Scene: भोजपुरी फिल्म से कॉपी किया 1300 करोड़ी 'धुरंधर' का क्लाइमैक्स सीन, रवि किशन की फिल्म का वीडियो वायरल
Dhurandhar Climax Scene: धुरंधर का क्लाइमैक्स निकला भोजपुरी फिल्म से इंस्पायर्ड, देखें वीडियो

Dhurandhar Climax Scene: धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाकर रख दी है. रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और ग्रॉस कलेक्शन में तो यह 1300 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है लेकिन दिलचस्प यह है कि ये अभी तक सिनेमाघरों से उतरी भी नहीं है. धुरंधर: द रिवेंज का टीजर भी रिलीज हो गया है. लेकिन इस सारे शोरगुल के बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा आया है जो बहुत ही मजेदार है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हूबहू वैसे ही सीन देखा जा सकता है जैसा धुरंधर का अंत था. है ना कुछ मजेदार?

यह भी पढ़ें: छह फुट तीन इंच हाइट, 105 किलो वेट, ओटीटी के वन मैन आर्मी कहे जाने वाले रीचर की 'वॉर मशीन' का धांसू ट्रेलर रिलीज

Latest and Breaking News on NDTV

धुरंधर क्लाइमैक्स का चक्कर क्या है?

भोजपुरी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर फिल्मों के सीन को लेकर बहस होती है. कभी कहानी मिलती-जुलती लगती है, तो कभी किसी खास सीन की तुलना दूसरी फिल्म से होने लगती है. कुछ ऐसा ही इन दिनों आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' को लेकर हो रहा है. दरअसल, कहा जा रहा है कि धुरंधर फिल्म का एक अहम सीन रवि किशन की फिल्म से कॉपी किया गया है. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, आइए आपको दिखाते हैं रवि किशन की फिल्म का वो वीडियो, जिसे देखकर आपको रहमान डकैत और हमजा की याद आ जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या वाकई कॉपी है ये सीन?

एक्स पर ये वीडियो खूब देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर रवि किशन की फिल्म का वीडियो पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रवि किशन कार में ड्राइविंग सीट पर बैठे है और पीछे एक शख्स बैठा है. वह अचानक गाड़ियों के काफिले उसकी कार को निकालकर एक पतली सड़क पर ले जाते हैं, ठीक इसी तरह से धुरंधर फिल्म में हमजा यानी कि रणवीर सिंह रहमान डकैत को अलग से ले जाकर मौत के घाट उतारते हैं. फैंस का कहना है कि इस फिल्म में एक्शन का तरीका और विलेन की मौत का अंदाज काफी हद तक 'धुरंधर' फिल्म जैसा है, कुछ फैंस तो इसे सीधे कॉपी पेस्ट कह रहे हैं. अब ये आदित्य धर जानें माजरा क्या है लेकिन रवि किशन की भोजपुरी फिल्म का ये सीन बहुत ही मजेदार है. फिर कहा जाता है कि प्रेरणा तो कहीं से भी मिल जाती है. फिर वो चाहे भोजपुरी हो या फिर हॉलीवुड.

रहमान डकैत और वो डेंजरस सीन

'धुरंधर' में रहमान डकैत का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया था और उनके अंदाज को काफी पसंद किया गया था. फिल्म के क्लाइमेक्स में उसकी मौत का सीन बेहद इंपैक्टफुल था, उसी सीन से मिलती-जुलती शूटिंग और कैमरा एंगल रवि किशन की फिल्म में भी नजर आया. इसके बाद दर्शकों ने दोनों फिल्म की तुलना शुरू कर दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर फिल्म पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है. अब इसका दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होने वाला है, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, दानिश पंडोर और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. धुरंधर के पहले पार्ट ने वर्ल्ड वाइड 1300 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. हाल ही में ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई, जिसके बाद से इस फिल्म के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'शाम से आँख में नमी सी है, आज फिर आप की कमी सी है', इश्क की गहराई में डुबोकर रख देने वाली गुलजार की इश्किया शायरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com