विज्ञापन

धुरंधर 2 के हल्ले में छूटे धुरंधर के पसीने, ओटीटी पर पछाड़ गई छोटे बजट की फिल्म, बॉर्डर 2 को भी दी पटखनी

सिनेमाघरों में कमाई का नया कीर्तिमान लिख चुकी धुरंधर को एक कम बजट फिल्म ने पछाड़ दिया है. लेकिन सिनेमाघरों में नहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर.

धुरंधर 2 के हल्ले में छूटे धुरंधर के पसीने, ओटीटी पर पछाड़ गई छोटे बजट की फिल्म, बॉर्डर 2 को भी दी पटखनी
नेटफ्लिक्स पर छाई मेड इन कोरिया
Social Media
नई दिल्ली:

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर' का डंका पूरा दुनिया में बज रहा है. देश से लेकर विदेश तक में इस फिल्म के चर्चे हो रहे हैं, लेकिन एक फिल्म है जिसने ‘धुरंधर' को भी पछाड़ दिया है और ये फिल्म कोई बिग बजट फिल्म नहीं है, बल्कि एक सिंपल सी स्वीट सी फिल्म है. हालांकि इस फिल्म ने ‘धुरंधर' को बॉक्स ऑफिस पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मात दी है. वैसे आपको ये पढ़कर हैरानी हो रही होगी ना कि हाल फिलहाल में रिलीज हुई ऐसी कौन सी पिक्चर आ गई जिसने ‘धुरंधर' को धूल चटा दी है. 

‘धुरंधर' से आगे निकली ये दो फिल्में
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कलेक्शन किया. फिल्म की अपार सफलता के बाद इसे 30 जनवरी को ओटीटी प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया. हालांकि नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने के लिए इसके कुछ सीन काट दिए गए और कलर्स में भी कुछ बदलाव किए गए. तो जिन लोगों ने इसे थिएटर्स में एक्सपीरियंस किया था उन्हें फिल्म का ओटीटी वर्जन बिल्कुल पसंद नहीं आया, शायद इसलिए फिल्म ओटीटी पर व्यूअरशिप के मामले में उतना कमाल नहीं कर पाई जितना इसने बड़े पर्दे पर किया था. तभी तो एक कम बजट फिल्म मेड इन कोरिया ने इसे बड़ी आसानी से पीछे छोड़ दिया. हालांकि ‘मेड इन कोरिया' इसके करीब 1 महीने बाद रिलीज हुई थी.

धुरंधर को मिले कितने व्यूज?
‘मेड इन कोरिया' को नेटफ्लिक्स पर 12 मार्च को रिलीज किया था और तभी से ये फिल्म इस प्लेटफॉर्म पर छाई हुई है. व्यूजअरशिप की बात करें तो नॉन इंग्लिश मूवीज कैटेगरी में फिल्म को 67 लाख व्यूज मिल चुके हैं. जब्कि बॉर्डर 2 को 33 लाख व्यूज और धुरंधर को 23 लाख व्यूज मिले हैं. ये आंकड़े फिल्म की लीड एक्ट्रेस प्रियंका मोहन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं साथ ही उन्होंने MIK टीम के इस सक्सेस के लिए बधाई भी दी है.

डायरेक्टर का इमोशनल रिएक्शन

फिल्म के डायरेक्टर कार्तिक ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर खास मैसेज शेयर किया. उन्होंने कहा कि पहली बार किसी साउथ इंडियन फिल्म ने इस लेवल पर ग्लोबल पहचान बनाई है और लगातार दूसरे हफ्ते टॉप पर बने रहना इसे और खास बना देता है. उन्होंने प्रियंका मोहन की मेहनत और डेडिकेशन की भी जमकर तारीफ की.

फीमेल सेंट्रिक फिल्म का कमाल

कार्तिक ने ये भी कहा कि उन्हें गर्व है कि एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म ने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है. प्रियंका ने कठिन परिस्थितियों में रोज 12 घंटे से ज्यादा काम किया और पूरी टीम को इंस्पायर किया. यही मेहनत आज स्क्रीन पर नजर आ रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Made In Korea Netflix, Dhurandhar Netflix Ranking, Ra Karthik, Priyanka Mohan, Made In Korea, Baek Si Hoon, Made In Korea Movie, Dhurandhar 2, Dhuradhar 2 Box Office, Border 2, Border 2 OTT, Dhurandhar OTT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com