विज्ञापन

Dhurandhar 2 OTT Release: नेटफ्लिक्स नहीं बल्कि इस OTT पर रिलीज होगी धुरंधर 2, जानें कहां होगा ठिकाना

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की जासूसी फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज अब थिएटर्स में धमाल मचा रही है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है.

Dhurandhar 2 OTT Release: नेटफ्लिक्स नहीं बल्कि इस OTT पर रिलीज होगी धुरंधर 2, जानें कहां होगा ठिकाना
Dhurandhar 2 OTT Release: नेटफ्लिक्स नहीं बल्कि इस OTT पर रिलीज होगी धुरंधर 2

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की जासूसी फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज अब थिएटर्स में धमाल मचा रही है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. पहले पार्ट की सफलता के बाद इस सीक्वल में कहानी और रोमांच को और बढ़ाया गया है. फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जहां वे हमजा अली मजारी (जिसका असली नाम जसकीरत सिंह रंगी है) का किरदार निभा रहे हैं. यह एक भारतीय जासूस की कहानी है जो कराची के अंडरवर्ल्ड में घुसकर बड़े मिशन को अंजाम देता है. 

ये भी पढ़ें: 23 मार्च को रिलीज हुई थी सैफ अली खान की ये फिल्म, पाकिस्तान में हुई थी बैन, फिल्म के विलेन का नाम था तैमूर

धुरंधर 2 के किरदार

एक्टर अक्षय खन्ना रेहमान डकैत के रोल में हैं, अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के किरदार में, आर माधवन अधिकारी अजय सान्याल के रूप में, संजय दत्त एसपी असलम चौधरी का रोल कर रहे हैं और अन्य कलाकारों में सारा अर्जुन और राकेश बेदी शामिल हैं. निर्देशक आदित्य धर ने इस स्पाई थ्रिलर को रियल इवेंट्स से प्रेरित बनाया है. फिल्म की लंबाई लगभग चार घंटे है, जो थिएटर में देखने वालों को इंटेंस एक्शन और ड्रामा से भर देती है.

धुरंधर की ओटीटी रिलीज

पहले पार्ट धुरंधर ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होकर खूब व्यूज बटोरे थे, लेकिन अब धुरंधर 2 का OTT पार्टनर बदल गया है. फिल्म के थिएट्रिकल वर्जन के ओपनिंग क्रेडिट्स में साफ बताया गया है कि यह जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी डिजिटल राइट्स करीब 150 करोड़ रुपये में बिकी हैं. OTT रिलीज की कोई आधिकारिक तारीख अभी नहीं आई है, लेकिन आमतौर पर बड़ी फिल्में थिएटर से 6 से 8 हफ्ते बाद ऑनलाइन आती हैं. ऐसे में यह फिल्म अप्रैल के अंत या मई 2026 के मध्य तक, यानी 30 अप्रैल से 14 मई के बीच जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध हो सकती है. पहले पार्ट की तरह ही इसकी भी डिमांड बहुत ज्यादा है, इसलिए फैंस को इंतजार करना पड़ सकता है.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 The Revenge, Dhurandhar 2 OTT Release, Dhurandhar 2 On OTT, Dhurandhar 2 On JioHotstar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com