विज्ञापन

Dhurandhar 2 Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज, फर्स्ट डे फर्स्ट शो धुरंधर 2 का पढ़ें रिव्यू

Dhurandhar The Revenge Review: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. लेकिन इससे पहले 18 मार्च को प्री रिलीज शोज रखे गए हैं. 

Dhurandhar 2 Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज, फर्स्ट डे फर्स्ट शो धुरंधर 2 का पढ़ें रिव्यू
Dhurandhar The Revenge Review, Ranveer Singh Movie रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का रिव्यू
नई दिल्ली:

Dhurandhar The Revenge Movie Review: 19 मार्च का इंतजार फैंस को बेसब्री से है क्योंकि इस दिन वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज रिलीज होगी. रणवीर सिंह की 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर का सीक्वल धुरंधर 2 है, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है. धुरंधर 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ही नहीं है. बल्कि 1400 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन करने वाली तीसरी इंडियन फिल्म है. इसके चलते धुरंधर 2 को लेकर भी काफी एक्साइटमेंट है. वहीं इस फिल्म के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश, सारा अर्जुन वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन 19 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले 18 मार्च 2026 को प्री रिलीज शोज रखे गए हैं, जिसके चलते हम आपके लिए एक्सक्लूसिव रिव्यू लेकर आए हैं. 

फिल्म की शुरुआत रणवीर सिंह के बैकग्राउंड जसकीरत सिंह रंगी के किरदार से होती है. फिल्म में आप उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर अतीक अहमद के हमशक्ल को भी देख सकते हैं. रणवीर सिंह पहले सीन से ही कमाल हैं. जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिल रही है. रणवीर सिंह की बैक स्टोरी में उनके परिवार और उसके साथ हुए अत्याचार को दिखाया गया है. उसके साथ कुछ होता है कि वह उसका बदला लेता है और जेल जाना पड़ता है. इस तरह फौजी बनना चाहता है रणवीर लेकिन जेल पहुंच जाता है.

फ़िल्म का पहला आधा घंटा रणवीर सिंह के बैकग्राउंड को दिखाने में खर्च किया गया है. रहमान डकैत की मौत के बाद अरशद पप्पू की एंट्री होती है.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Release, Review LIVE Updates: धुरंधर 2 रिव्यू, राम गोपाल वर्मा ने कहा शोले भी फेल, धुरंधर द रिवेंज की प्री रिलीज शो में हुई देरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com