विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ देखने पहुंचे हजारों फैंस को झटका, गेटी गैलेक्सी सिनेमा में तकनीकी गड़बड़ी से शो कैंसल

बांद्रा स्थित गेटी गैलेक्सी सिनेमा हॉल में फिल्म धुरंधर 2 के शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह उत्साह निराशा में बदल गया.

‘धुरंधर 2’ देखने पहुंचे हजारों फैंस को झटका, गेटी गैलेक्सी सिनेमा में तकनीकी गड़बड़ी से शो कैंसल
कैंसिल हुए धुरंधर के पेड प्रीव्यू शो

बांद्रा स्थित गेटी गैलेक्सी सिनेमा हॉल में फिल्म धुरंधर 2 के शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह उत्साह निराशा में बदल गया. मंगलवार शाम यहां फिल्म के दो शो निर्धारित थे- एक 4:45 बजे और दूसरा 5:15 बजे. शो शुरू होने से पहले ही थिएटर के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सिनेमा हॉल परिसर से लेकर आसपास की सड़कों तक लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो आज के डिजिटल दौर में कम ही नजर आती हैं, जब ज्यादातर टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं.

गेटी गैलेक्सी को फिल्म इंडस्ट्री का एक अहम पैमाना माना जाता है. यहां रिलीज होने वाली फिल्मों के रिस्पॉन्स को देखने के लिए अक्सर फिल्मी सितारे भी पहुंचते हैं. धुरंधर 2 के लिए भी वैसा ही माहौल देखने को मिला. हालांकि फिल्म की आधिकारिक रिलीज 19 मार्च को है, लेकिन उससे पहले देशभर में इसके पेड प्रीव्यू रखे गए थे. पेड प्रीव्यू किसी भी फिल्म के कलेक्शन को जबरदस्त बल देते हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह पहले से ही काफी ज्यादा था, लेकिन पेड प्रीव्यू के चलते लोगों में फिल्म देखने की अलग ही खुशी और उत्सुकता नजर आई.

इसी बीच तकनीकी कारणों से दोनों शो रद्द करने पड़े. जानकारी के मुताबिक, केडीएम (की डिलीवरी मैसेज) में देरी की वजह से फिल्म समय पर शुरू नहीं हो सकी. यह एक डिजिटल कोड होता है, जिसके जरिए फिल्म को थिएटर में चलाने की अनुमति मिलती है. इस बीच फिल्म की टीम की ओर से एक बयान भी जारी किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

बयान में कहा गया, “हमारे प्रिय धुरंधर परिवार के लिए- धुरंधर हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा सफर है जिसे हमने जिया है, संवारा है और जिसे हम आप सभी के साथ एक साथ, हर भाषा में साझा करना चाहते हैं. भारत भर में हमारे अधिकांश हिंदी शो शाम 5 बजे से तय समय के अनुसार चल रहे हैं. तमिल और तेलुगु शो रात 9 बजे से शुरू होंगे. हालांकि, अप्रत्याशित तकनीकी दिक्कतों के कारण मलयालम और कन्नड़ शो कल सुबह से शुरू किए जाएंगे. अगर आपके पास जिस भाषा का टिकट है, वह इस समय आपके सिनेमा में नहीं चल रही है, तो आपको रिफंड लेने या हिंदी वर्जन को सबटाइटल्स के साथ देखने का विकल्प मिलेगा. हमें हुई असुविधा के लिए खेद है.”

गेटी गैलेक्सी में शो कैंसल होने के बाद दर्शक रिफंड के लिए कतार में लग गए. फिलहाल अगला शो रात 9 बजे होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com