Dhurandhar 2 Collection Live Updates: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन चुकी है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही यश की ब्लॉकबस्टर ‘KGF: Chapter 2' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. जहां केजीएफ 2 ने पहले वीकेंड में करीब 264 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं धुरंधर 2 ने इससे आगे निकलते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म ने पहले दिन ही करीब 240 करोड़ रुपये की कमाई (पेड प्रीव्यू समेत) कर सबको चौंका दिया था. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. खास बात यह है कि ये आंकड़े बिना डब वर्जन के हैं, क्योंकि सेंसर और तकनीकी कारणों से अभी तक अन्य भाषाओं में रिलीज नहीं हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि डब वर्जन रिलीज होने के बाद फिल्म की कमाई में और जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: नोटबंदी से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' में खुले सारे राज- रणवीर सिंह की मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू
आपको बता दें कि फिल्म ने 19 मार्च को पहले दिन (डे 1) फिल्म ने भारत में 96.78 से 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. कुल मिलाकर प्रीव्यू और डे 1 को जोड़ें तो भारत में नेट कलेक्शन 139.78 से 145.55 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि ग्रॉस 172.63 करोड़ रुपये हो गया. वर्ल्डवाइड ग्रॉस 300 करोड़ के पार पहुंच चुका है. 21,728 शोज पर 50 लाख से ज्यादा फुटफॉल्स दर्ज किए गए. हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की, जबकि दक्षिणी भाषाओं में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking Day 2: धुरंधर 2 की बल्ले-बल्ले, दूसरे दिन ही पकड़ी 100 करोड़ की राह
ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म की भारी एडवांस बुकिंग, रणवीर सिंह का स्टार पावर और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को थिएटर खींच लाए. पहले पार्ट की तुलना में यह 138.5% ज्यादा ओपनिंग है. ओवरसीज मार्केट में भी 64 करोड़ रुपये का ग्रॉस हो चुका हैं. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने कहा, 'दर्शकों का प्यार देखकर हम हैरान हैं. यह सिर्फ शुरुआत है.' आइए एक नजर डालते हैं कि बॉक्स ऑफिस की दुनिया में धुरंधर द रिवेंज क्या इतिहास रच रही है.
धुरंधर 2 कलेक्शन लाइव अपडेट्स | Dhurandhar 2 Collection Live Updates
Dhurandhar 2 Collection Live Updates: 100 करोड़ से बस कुछ कदम दूर धुरंधर 2, इतिहास रचने को तैयार
फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म ने 96.91 करोड़ का लाइव कलेक्शन कर लिया है. यह कमाई 27,767 शोज के साथ आई, जहां ऑक्यूपेंसी 61% रही, जो फिल्म के बढ़ते क्रेज को दिखाती है. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 242.46 करोड़ तक पहुंच चुका है. दूसरे दिन इतनी बड़ी कमाई यह साफ संकेत देती है कि फिल्म रिकॉर्ड तोड़ने के मूड में है. अब नजर वीकेंड पर है, जहां ‘धुरंधर 2’ और भी बड़े आंकड़े छू सकती है.
Dhurandhar 2 Collection Live Updates: राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय ने की धुरंधर 2 की तारीफ
फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर अब फिल्म इंडस्ट्री से भी जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं. मशहूर फिल्ममेकर एसएस कार्तिकेय ने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर को शानदार क्राफ्ट्समैन बताते हुए कहा कि फिल्म की स्क्रीनप्ले और डिटेलिंग कमाल की है. उन्होंने रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को बेहतरीन बताया, वहीं आर. माधवन और राकेश बेदी के अभिनय की भी खूब सराहना की. उनके मुताबिक फिल्म का म्यूजिक और साउंड डिजाइन भी इसे और खास बनाते हैं.
Aditya Dhar is a brilliant craftsman.
— S S Karthikeya (@ssk1122) March 20, 2026
I was completely bowled over by the screenplay and its attention to detail. And the performances… simply outstanding. His writing gave @RanveerOfficial incredible scope and he delivered beyond expectations. The range and intensity he brought…
Dhurandhar 2 Collection Live Updates: 2 दिन में ही धुरंधर 2 की ताबड़तोड़ कमाई, 90 करोड़ की राह पर फिल्म
फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक 82.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 264.41 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 227.24 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरे दिन का आंकड़ा 90 करोड़ रुपये के करीब जा सकता है. रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर इसकी कमाई में साफ दिखाई दे रहा है. एक्शन, कहानी और स्टारकास्ट के दम पर धुरंधर 2 सिनेमाघरों में छाई हुई है. अब सभी की नजर इसके वीकेंड कलेक्शन पर टिकी है, जहां यह और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
Dhurandhar 2 Collection Live Updates: दूसरे दिन ही 100 करोड़ पार? धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ खेल
बॉलीवुड फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. रिलीज के दूसरे दिन ही फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है और रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, शाम 7 बजे तक फिल्म ने करीब 66.95 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. खास बात ये है कि यह कलेक्शन 21,596 शोज के जरिए आया है, जो फिल्म की जबरदस्त डिमांड को दिखाता है. पहले दिन की शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो ‘धुरंधर 2’ आसानी से दूसरे दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है. फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई से साफ है कि दर्शकों को इसका एक्शन और स्टोरी काफी पसंद आ रही है. अब सबकी नजर इसके वीकेंड कलेक्शन पर टिकी है.
Dhurandhar 2 Collection LIVE Updates: धुरंधर 2 का जलवा बरकारर, अब 'पुष्पा: द रूल' का रिकॉर्ड खतरे में
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. शानदार रफ्तार को देखते हुए अब यह फिल्म अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल' के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड को भी तोड़ने की ओर बढ़ रही है. फिल्म ने पेड प्रीव्यू और पहले दिन मिलाकर करीब 150 करोड़ रुपये इंडिया नेट कमा लिए हैं. वहीं, दूसरे दिन भी 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन जुड़ चुका है. अभी शनिवार और रविवार का कलेक्शन बाकी है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 354 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है. खास बात यह है कि दोनों फिल्मों को 4 दिन का एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड मिला था. ऐसे में अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि क्या धुरंधर 2 नया इतिहास रचेगी.
Dhurandhar 2 Collection LIVE Updates: धुरंधर 2 का धमाका, यश की फिल्म 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड तोड़ 300 करोड़ पार
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' के 264 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. पहले दिन 240 करोड़ (पेड प्रीव्यू सहित) कमाने के बाद अब यह फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. खास बात यह है कि यह कमाई बिना डब वर्जन के हुई है, जो अभी रिलीज नहीं हुए हैं. ऐसे में आगे और बड़ा कलेक्शन देखने को मिल सकता है.
Dhurandhar 2 Collection Live Updates: धुरंधर 2 का तूफान जारी, 300 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में करीब 240 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच दिया. वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने लगभग 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन जोड़ लिया है. इसी रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म जल्द ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है. शानदार ओपनिंग और दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया से साफ है कि आने वाले दिनों में इसका कलेक्शन और तेजी से बढ़ सकता है.
Dhurandhar 2 Collection Live Updates: पहला शुक्रवार भी धुंआधार, थम नहीं रहा धुरंधर 2 का तूफान
Sacnilk के डेटा के अनुसार, दूसरे दिन 'धुरंधर 2' अभी 11,664 शो में चल रही है और अब तक 32.2 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है. इससे इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 210.41 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 177.57 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि अभी अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं.
Dhurandhar 2 Collection Live Updates: जवान का टूटा रिकॉर्ड, लेकिन पुष्पा 2 को छू नहीं पाई धुरंधर 2
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1:अल्लू अर्जुन की पुष्पा पहले दिन भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बचा ले गई है. हालांकि शाहरुख खान की जवान ऐसा नहीं कर पाई और धुरंधर 2 के तूफान में उड़ गई. धुरंधर 2 ने किसी भारतीय फिल्म के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग ली है. सिर्फ पुष्पा 2 के 274 करोड़ (2024) के बाद, इसका कलेक्शन आता है, यानी 240 करोड़ रुपये.
Dhurandhar 2 Collection Live Updates: जवान का टूटा रिकॉर्ड, लेकिन पुष्पा 2 को छू नहीं पाई धुरंधर 2
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1:अल्लू अर्जुन की पुष्पा पहले दिन भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बचा ले गई है. हालांकि शाहरुख खान की जवान ऐसा नहीं कर पाई और धुरंधर 2 के तूफान में उड़ गई. धुरंधर 2 ने किसी भारतीय फिल्म के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग ली है. सिर्फ पुष्पा 2 के 274 करोड़ (2024) के बाद, इसका कलेक्शन आता है, यानी 240 करोड़ रुपये.
Dhurandhar 2 Collection Live Updates: धुरंधर 2 ने पहले दिन कमाए 240 करोड़ रुपये
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉलीवुड की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाया है. फिल्म ने पहले दिन ही 240 करोड़ की कमाई की. धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 और रिकॉर्ड-तोड़ पेड प्रीव्यूज की बदौलत फिल्म के नाम यह रिकॉर्ड जुड़ा है. शाहरुख खान की जवान (2023) का 129 करोड़ का रिकॉर्ड टूट गया.
Dhurandhar 2 Collection Live Updates: धुरंधर 2 हो गई SUPERHIT, इस बॉलीवुड एक्टर ने कर दिया ऐलान
धुरंधर 2 सुपरहिट हो गई है. ये हम नहीं कह रहे हैं, ये कहना है बॉलीवुड एक्टर और क्रिटिक कमाल आर खान का. KRK ने बताया है कि धुरंधर ने पहले दिन 73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जबकि पेड प्रीव्यू से इसने 42 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह टोटल 115 करोड़ रुपये.
Film #Dhurandhar2ను collected ₹73cr on Day1 Thursday. Paid previews ₹42cr!
— KRK (@kamaalrkhan) March 20, 2026
Total - ₹115cr! pic.twitter.com/SKHyY7K5A5
Dhurandhar 2 News LIVE: रणवीर सिंह ने धुरंधर के गाने पर किया डांस वीडियो वायरल
रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें धुरंधर 2 के जसकीरत सिंह रांगी उर्फ हमजा अलसी मजारी को धुरंधर के फ्लिपाराची के सॉन्ग पर डांस करते हुए देखा जा सकता है.
#RanveerSingh dances his heart out at the special screening of #DhurandharTheRevenge.🔥
— Filmfare (@filmfare) March 20, 2026
(📹: Milagro Movies/ X)#Trending pic.twitter.com/QxkoN1xua3
Dhurandhar 2 News LIVE: रणवीर सिंह ने धुरंधर के गाने पर किया डांस वीडियो वायरल
रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें धुरंधर 2 के जसकीरत सिंह रांगी उर्फ हमजा अलसी मजारी को धुरंधर के फ्लिपाराची के सॉन्ग पर डांस करते हुए देखा जा सकता है.
#RanveerSingh dances his heart out at the special screening of #DhurandharTheRevenge.🔥
— Filmfare (@filmfare) March 20, 2026
(📹: Milagro Movies/ X)#Trending pic.twitter.com/QxkoN1xua3
Dhurandhar 2 Collection Live Updates: हमें अंदाजा था फिल्म चलेगी, पर इस कदर क्रेज बढ़ेगा यह नहीं पता था: राकेश बेदी
आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने रिलीज होते ही हर जगह धूम मचा दी है. फिल्म में भले ही रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे, लेकिन इसके क्लाइमेक्स वाले सीन में राकेश ने हर किसी के दिल में खास जगह बनाई है. इस सीन को देखने के बाद हर कोई उन्हें फिल्म का असली 'धुरंधर' कह रहा है. सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बंधे हुए हैं और कई यूजर्स उन्हें 'हुकुम का इक्का' बता रहे हैं.
शुक्रवार को राकेश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर हालिया इंटरव्यू वीडियो पोस्ट किया. इसमें उन्होंने निर्देशक आदित्य धर के साथ हुई एक मजेदार बातचीत का जिक्र किया. इसमें राकेश ने बताया कि फिल्म रिलीज के पहले आदित्य ने उनसे कहा था कि उन्हें कुछ बक्से खरीद लेने चाहिए. अभिनेता वीडियो में कहते हैं, 'असल में, फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी जबरदस्त थी कि आदित्य ने मुझसे कहा था कि सर आप कुछ टोकरी खरीद लीजिए, मुझे इतनी तारीफ मिलने वाली हैं, कहां रखेंगे इतने सारे प्राइज. मतलब कि फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पावरफुल थी. सभी के रोल बहुत अच्छे थे, तो हमें ऐसे अंदाजा तो था कि फिल्म चलेगी, लेकिन इस कदर इसका क्रेज बढ़ेगा, ये नहीं पता था.'
राकेश ने आगे अपनी मन की बात को शेयर करते हुए कहा, 'मैंने एक बार आदित्य से कहा था कि मुझे महसूस हो रहा है कि मैं पिछले कई सालों से क्रिकेट बल्ला लिए क्रीज पर खड़ा हूं और मैं एक 'लूज बॉल' का इंतजार कर रहा हूं. अगर मुझे कोई लूज बॉल मिली, तो मैं उस पर छक्का मार दूंगा, तो मुझे लग रहा है कि आदित्य ने वह लूज बॉल दी और मैंने छक्का मारा है.'
फिल्म ‘धुरंधर’ में राकेश बेदी ने एक पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया था. जमील का किरदार एक करप्ट पॉलिटिशियन का था, जिसके तार अपराधियों के साथ जाकर जुड़ते थे. राकेश बेदी ने इस किरदार को कभी मजाकिया तो कभी गंभीर तरीके से निभाया. पहले पार्ट में यह किरदार दर्शकों को बस एक साइड कैरेक्टर लगता है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली चौंकाता है. जब उसकी असल पहचान सामने आती है तो दर्शक हैरान हो जाते हैं.
Dhurandhar 2 Collection Live Updates: धुरंधर 2 ने जवान के पहले दिन के कलेक्शन के रिकॉर्ड की उड़ाई धज्जियां
Dhurandhar 2 vs Jawan Collection: धुरंधर 2 कमाई के मामले में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाने जा रही है जिसके बारे में फिल्म एक्सपर्ट्स ने सोचा भी नहीं होगा. जवान का पहले दिन का नेट कलेक्शन सकैनिल्क के मुताबिक 75 करोड़ रुपये रहा था जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 89.42 करोड़ रुपये था. जबकि सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर 2 का भारत का पहले दिन का नेट कलेक्शन लगभग 102 करो़ड़ रुपये है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 121 करोड़ रुपये के आसपास रहने की बात कही जा रही है.
Dhurandhar 2 Collection Live Updates: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का दुनियाभर में दोहरा शतक, कमाई 236 करोड़ के पार
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1 Live Updates: धुरंधर 2 ने कमाई के बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आदित्य धर की फिल्म ने दुनियाभर में 236.63 करोड़ का कलेक्शन किया है. सैकनिल्क के मुताबिक, इस तरह फिल्म ने दोहरा शतक लगा लिया है. फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 172.63 करोड़ रुपये रहा है जबकि इसने विदेश में 64 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह फिल्म 236.63 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब हुई है.
Dhurandhar 2 Worldwide Collection Live Updates: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने विदेशो में भी की बम्पर कमाई
Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 1: धुरंधर 2 की भारत में बम्पर कमाई जारी है. फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन विदेश से लगभग 64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल लीड रोल में हैं. धुरंधर 2 का पहला पार्ट धुरंधर 5 दिंसबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
Dhurandhar 2 News LIVE: धुरंधर 2 की स्क्रीनिंग में रणवीर सिंह की मम्मी ने पहनी खास टी-शर्ट, आपने देखी क्या
धुरंधर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. जिसमें धुरंधर रणवीर सिंह की मम्मी भी पहुंची. अब बेटे की फिल्म हो और दुनियाभर में धूम मचा रही होतो ऐसे में कुछ खास करना तो बनता ही है. ऐसी ही रणवीर सिंह की मम्मी ने किया और उन्होंने धुरंधर की स्पेशल टीशर्ट पहनी.

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: धुरंधर के हिंदी में हुए थे कितने शो, रणवीर सिंह की फिल्म ने हिंदी से कमाए कितने करोड़
Dhurandhar 2 Hindi Box Office Collection Day Live Updates: धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी धुरंधर आया है. सैकनिल्क के मुताबिक धुरंधर 2 के हिंदी में 19,500 शो हुए है. इन शो से इसने 116.95 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है जबकि इसने 99.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इस तरह फिल्म ने हिंदी में ताबड़तोड़ कमाई की है.
Dhurandhar 2 News LIVE: धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में रहमान डकैत की बीवी ने रणवीर सिंह को मारा 'तमाचा'
धुरंधर में रहमान डकैत के बाद धुरंधर 2 हमजा अली मजारी को जोरदार थप्पड़ मारने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने धुरंधर द रिवेंज की पार्टी की तस्वीरें और वीडियो शेयर की है, जिसमें वह रणवीर सिंह को थप्पड़ मारने का सीन रिक्रिएट करती हुईं नजर आ रही हैं.
'Dhurandhar: The Revenge' Collection LIVE: 'धुरंधर 2' ने पहले दिन ही बना डाला कमाई का रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की धुरंधर के पहले दिन के शुरुआती आंकड़े सैकनिल्क ने दे दिए हैं. फिल्म ट्रैकर साइट ने बताया है कि धुरंधर ने पहले दिन भारत में 21,728 शो से 121.03 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है जबकि इसका नेट कलेक्शन 102.55 करोड़ रुपये रहा है. इस तरह धुरंधर की सूनामी में कई फिल्मों के रिकॉर्ड बह जाने वाले हैं.
Dhurandhar 2 Kerala Box Office Collection Day 1 Live Updates: धुरंधर 2 का केरल में चला जादू, कमाए इतने करोड़
धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. फिल्म ने केरल में आज तक की किसी हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग ली है. धुरंधर 2 केरल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 रिकॉर्ड ब्रेकिंग ओपनिंग रही है. फिल्म ने पहले दिन और पेड प्रीव्यू को जोड़कर 3.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि जवान ने 3.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 0 Live Updates: 'धुरंधर 2' ने डे 0 पर ही बना लिया था कमाई का रिकॉर्ड
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी है. फिल्म ने पहले दिन नहीं बल्कि डे जीरो पर ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का तूफान ला दिया था. फिल्म ने 18 मार्च को भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने का काम किया था और बम्पर कमाई की थी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म डे 0 को फिल्म के 12,735 शो थे, और इसने 51.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था और इसका नेट कलेक्शन 43 करोड़ रुपये रहा.
Dhurandhar 2 Collection Live Updates: 'धुरंधर 2' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड प्री-सेल्स 200 करोड़ पार
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म की ओपनिंग वीकेंड प्री-सेल्स वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई हैं, जिसमें भारत में 125 करोड़ से ज्यादा की बुकिंग शामिल है. यह उपलब्धि हासिल करने वाली धुरंधर 2 केवल 5वीं भारतीय फिल्म बनी है. पुष्पा 2, लियो, आरआरआर और बाहुबली 2 के बाद यह सूची में शामिल हुई. सैकनिल्क के मुताबिक यह पहली बॉलीवुड फिल्म है जिसने 200 करोड़ एडवांस सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है. ओपनिंग डे की प्री-सेल्स अकेले 100 करोड़ पार कर चुकी हैं. भारत में 73 करोड़+ और ओवरसीज में 35 करोड़+ की प्री-सेल्स दर्ज की गई। मल्टीप्लेक्स व सिंगल स्क्रीन्स पर जबरदस्त भीड़ है.