विज्ञापन

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह से ज्यादा इस किरदार के लिए सीरियस थे आदित्य धर, एक्टर को हाईट और वजन पूछकर किया फाइनल

आदित्य धर की धुरंधर 2 की चर्चा हर जगह है. फिल्म की स्टारकास्ट भी इस फिल्म को लेकर तरह तरह के ट्रीविया और फैक्ट शेयर कर रही है. इस बीच फिल्म के एक अहम किरदार ने ये मजेदार डिटेल शेयर की.

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह से ज्यादा इस किरदार के लिए सीरियस थे आदित्य धर, एक्टर को हाईट और वजन पूछकर किया फाइनल
दानिश इकबाल बड़े साहब के रोल से रातोंरात पॉपुलर हो गए
Social Media
नई दिल्ली:

आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म दुनियाभर में 1,600 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म में कुछ ऐसे किरदार शामिल हैं जिनका स्क्रीन स्पेस कम रहा, लेकिन उनकी चर्चा बहुत हो रही है. उन्हीं किरदारों में से एक हैं, दानिश इकबाल का दाऊद का किरदार. इस किरदार ने दानिश इकबाल को रातों-रात लोकप्रियता दिलाई थी. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि उन्हें यह किरदार मिला कैसे?

दानिश इकबाल कैसे बने बड़े साहब?

'धुरंधर: द रिवेंज' में बड़े साहब का रोल निभाकर दानिश इकबाल टॉक ऑफ द टाउन बन चुके हैं. फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है, लेकिन जिस तरीके से उन्हें किरदार के लिए अप्रोच किया गया, वह काफी अलग था. खुद अभिनेता ने इसकी स्टोरी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर बताई है.

पहले पूछा वेट और हाइट

अभिनेता कहते हैं कि मेरे पास मैसेज आता है कि आपकी हाइट और वेट कितना है. पहले लगता है कि कास्टिंग कर रहे हैं या क्या कर रहे हैं. फिर मैं बता देता हूं, और तो मुझसे कहा जाता है कि यह किरदार की मांग है. फिर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का फोन आता है कि ऐसे-ऐसे दाऊद का किरदार है. उस वक्त भी उन्होंने पूरा नाम नहीं लिया था, तो लगा कि यह किसी किरदार का नाम है.

यह भी पढ़ें: पहली फिल्म में हीरो नहीं हीरोइन बने थे जितेंद्र, फ्री में किया काम, आज 200 करोड़ के बंगले में रहते हैं जीतू जी

मेकर्स ने पूरी कोशिश की कि फिल्म रिलीज से पहले सस्पेंस बना रहे क्योंकि यही छोटे-छोटे किरदार फिल्म में जान डाल देंगें और हुआ भी ऐसा ही. इससे पहले अभिनेता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बड़े साहब के किरदार के लिए उन्हें लगातार कई घंटों तक मेकअप करवाने के लिए बैठे रहना पड़ता था.

सुबह 7 बजे की शूटिंग के लिए रात 3 बजे से करवाते थे मेकअप 

उन्होंने बताया था, "अगर मेरी शिफ्ट सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक होती, तो मैं सुबह 3 बजे तक सेट पर होता था. मुझ पर पांच से छह लोग काम करते थे और इसमें लगभग नौ घंटे लग जाते थे. प्रोस्थेटिक लगवाने की प्रोसेस जितनी थकाने वाली थी, उतनी ही पाबंदियों से भी भरी थी. सांस लेने में दिक्कत होती थी. प्रोसेस पूरी होने के बाद कुछ खा-पी नहीं सकते. अंदर पसीना आता रहता था और घुटन महसूस होती थी. मैं पूरा दिन सिर्फ लिक्विड पर ही निर्भर था. बस थोड़ा सा जूस, कभी-कभी एनर्जी के लिए थोड़ी सी डार्क चॉकलेट खा लेता था."

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् में कौन बन रहीं मंथरा, 10 फोटो में जानें कौन हैं ये एक्ट्रेस जिसने शाहरुख खान संग किया था डेब्यू

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2 Box Office Collection, Dhurandhar Box Office Colleciton, Durandhar 2 Box Office Report, Ranveer Singh, Danish Iqbal, Danish Iqbal Bade Sahab Role, Danish Iqbal Movies, Aditya Dhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com