विज्ञापन

धुरंधर 2 के 1000 करोड़ भी इस फिल्म के आगे हैं जीरो, भारत की पहली ब्लॉक बस्टर, आजादी से पहले हुई थी रिलीज, हीरो थे दादा मुनि

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 1600 करोड़ की कलेक्शन कर ली है. इस बीच बात करते हैं भारत की पहली बॉक्स ऑफिस ब्लॉक बस्टर फिल्म की जो आजादी से पहले रिलीज हुई थी.

धुरंधर 2 के 1000 करोड़ भी इस फिल्म के आगे हैं जीरो, भारत की पहली ब्लॉक बस्टर, आजादी से पहले हुई थी रिलीज, हीरो थे दादा मुनि
भारतीय सिनेमा की पहली ब्लॉक बस्टर है किस्मत!
Social Media
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1600 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. एक तरफ धुरंधर 2 की कमाई की चर्चा है तो वहीं आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत की पहली ऐसी फिल्म है जिसने एक करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया था. ये फिल्म आजादी से पहले  रिलीज हुई थी.

भारत की पहली फिल्म जिसने की थी 1 करोड़ की कलेक्शन

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम था किस्मत. 1943 में रिलीज हुई ये फिल्म अपने नाम पर एक चार चांद लगा गई. इसकी किस्मत ऐसी चमकी कि ये भारत की पहली एक करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. ज्ञान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अशोक कुमार, मुमताज शांति, और शाह नवाज लीड रोल में थे. इस फिल्म ने भारतीय सिनमें में कई बोल्ड थीम की शुरुआत की जैसे कि एंटी हीरो फिल्में, बिन ब्याही मां. अपने समय से आगे की इस फिल्म को खूब पसंद किया गया और यही प्यार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जरिए जमकर बरसा. 

Latest and Breaking News on NDTV

सेकेंड वर्ल्डवॉर के दौरान रिलीज हुई थी फिल्म

जिस तरह धुरंधर 2 की रिलीज के वक्त अमेरिका इजराइल इरान की वॉर की शुरुआत हो चुकी थी. उसी तरह किस्मत भी सेकेंड वर्ल्डवॉर के वक्त रिलीज हुई थी. इस फिल्म को ऐसी सक्सेस मिली कि इसका नाम भारत की पहली ऑल इंडिया ब्लॉकबस्टर के तौर पर दर्ज हुआ.

यह भी पढ़ें: जब 29 के रजनीकांत करना चाहते थे 16 की इस एक्ट्रेस से शादी, अपशकुन की वजह से ख्वाब रह गया अधूरा, ये लड़की बनी बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार

दो बार हुआ किस्मत का रीमेक

आज हिंदी फिल्म या साउथ की फिल्म के रीमेक की बात कोई नई या हैरान करने वाली बात नहीं लेकिन उस वक्त ये फिल्म इतनी पसंद की गई थी कि इसमें तमिल में प्रेमा पासम (1956) और तेलुगु में भले रामुदु (156) नाम से बनाया गया. 

यह भी पढ़ें: गोविंदा के भांजे पर टूटा था दुखों का पहाड़, पिता के निधन के 10 दिन बाद ही कॉमेडी शो की करनी पड़ी शूटिंग, पैसा नहीं ये थी मजबूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Box Office Collection, Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection, Aditya Dhar, Ranveer Singh, Kismet, Kismet Movie Box Office, First Blockbuster Movie Of Indian Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com