विज्ञापन

Dhurandhar 2 Advance Booking: अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनेगी धुरंधर 2, एडवांस बुकिंग में कमा ली बजट की इतनी रकम

Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर द रिवेंज की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, जिसके बाद वीकेंड पर जबरदस्त भीड़ की उम्मीद की जा सकती है. 

Dhurandhar 2 Advance Booking: अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनेगी धुरंधर 2, एडवांस बुकिंग में कमा ली बजट की इतनी रकम
धुरंधर की एडवांस बुकिंग हुई शुरू
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Advance Booking in India: जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज की मचअवेटेड फिल्म धुरंधर द रिवेंज की एडवांस बुकिंग आज से देशभर के सिनेमाघरों में शुरू हो गई है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक दे सकती है. बड़े पैमाने पर बनी यह फिल्म दर्शकों को जबरदस्त एक्शन, रोमांचक ड्रामा और जासूसी की कहानी के साथ एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है.

धुरंधर 2 बनेगी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म

सैकनिल्क के अनुसार, ऑल इंडिया एडवांस ग्रॉस पहले ही 27.34 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. जबकि टोटल कमाई 32.09 करोड़ हो गई है. वहीं वीकेंड आते आते फिल्म के 50 करोड़ की एडवांस बुकिंग की उम्मीद है. इसी के साथ कहा जा रहा है कि पहले दिन धुरंधर 2 100 करोड़ की ओपनिंग हासिल कर सकती है. 

ये भी पढे़ं- अक्षय खन्ना सेट पर अच्छे इंसान नहीं थे... फराह खान ने बताया इस कारण चिड़चिड़े रहते थे धुरंधर के रहमान डकैत

धुरंधर 2 की कास्ट 

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर बदले की कहानी पर आधारित है, जिसमें कई दमदार किरदार देखने को मिलेंगे. फिल्म में आर. माधवन रणनीतिक मास्टरमाइंड अजय सान्याल के किरदार में हैं, अर्जुन रामपाल खतरनाक आईएसआई मेजर इकबाल की भूमिका निभा रहे हैं और संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के दमदार किरदार में नजर आएंगे.

पांच भाषाओं में रिलीज होगी धुरंधर 2

जियो स्टूडियोज प्रस्तुत और B62 स्टूडियोज प्रोडक्शन की यह फिल्म आदित्य धर द्वारा लिखी, निर्देशित और निर्मित है। फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है. धुरंधर द रिवेंज हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़  इन पांच भाषाओं में 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह रिलीज गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर और ईद से पहले हो रही है. 

ये भी पढे़ं- धुरंधर ने 100 दिन में बॉक्स ऑफिस में उड़ाया गर्दा, धुरंधर 2 की रिलीज से पहले जानें रणवीर सिंह की फिल्म के 100 अनोखे रिकॉर्ड्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com