विज्ञापन

धुरंधर 2 एक्टर आर माधवन ने मांगी माफी, इस सीन की वजह से लगे थे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप

धुरंधर 2 में आर माधवन के एक सीन पर कंट्रोवर्सी हुई थी. इस सीन पर अब माधवन ने सफाई दी है और जाने-अनजाने किसी की भावनाओं को आहत करने के लिए माफी भी मांगी है.

धुरंधर 2 एक्टर आर माधवन ने मांगी माफी, इस सीन की वजह से लगे थे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप
आर माधवन ने अपने विवादित सीन पर दी सफाई
Social Media
नई दिल्ली:

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' का धमाल जारी है. बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता के साथ ही फिल्म विवादों के घेरे में भी फंस गई. फिल्म पर एक सीन के जरिए सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप है. इस बीच आर माधवन ने विवादित सीन पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई.  आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए सिख समुदाय से माफी मांगी और स्पष्ट किया कि यह एक गलतफहमी है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच धुरंधर का जलवा बरकरार, सात समंदर पार एनबीए मैच में गूंजा फिल्म का ये गाना

उन्होंने कहा कि फिल्म के एक सीन में उनके किरदार को गुरु गोविंद सिंह जी के दशम ग्रंथ की पंक्तियां बोलनी थीं. कुछ लोगों को लगा कि उस दृश्य में उन्होंने सिगरेट पीते हुए ये लाइनें बोलीं, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं. उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि इस सीन के दौरान एडिटर और निर्देशक आदित्य धर ने मुझे साफ-साफ कहा था कि लाइन बोलने से बहुत पहले सिगरेट बुझा दीजिएगा. वह ऐसी बातों का खास तौर पर ध्यान रखते हैं. उन्होंने कहा था कि सिगरेट या धुआं एकदम नहीं दिखना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि न मेरे मुंह से धुआं निकलेगा, न ही फ्रेम में कहीं सिगरेट या धुआं दिखाई देगा.”

आर माधवन ने सिख समुदाय के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए कहा, “मैंने बकायदा सिगरेट बुझा दी थी. अगर आप पूरा सीन देखेंगे तो आपको न मेरे मुंह से धुआं निकलता दिखेगा, न ही पूरे फ्रेम में कहीं सिगरेट का नामो-निशान है. हमारा कोई इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था. पूरी सिख कम्युनिटी के साथ हम हैं और हमेशा रहेंगे. हम उनका बहुत आदर करते हैं. मैं हर फिल्म की रिलीज से पहले गोल्डन टेम्पल जाता हूं, यह सबको पता है.

यह भी पढ़ें: 6 फुट कद, 66 साल उम्र, आंखें नशीली, भारत का सबसे ज्यादा 1000 करोड़ी फिल्में देने वाला हीरो, पता है नाम

उन्होंने माफी मांगते हुए कहा, “अगर किसी को जाने-अनजाने में बुरा लगा है तो माफ कीजिएगा. हमने यकीनन यह काम नहीं किया है.” माधवन ने दर्शकों से अपील की कि वे पूरा सीन ध्यान से देखें, ताकि गलतफहमी दूर हो सके.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com