विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2024

इन चार एक्टर्स ने जंजीर करने से सलीम खान को कर दिया था इंकार, देव आनंद और राजकुमार ने कही ऐसी बात चल निकला अमिताभ का करियर

सलीम खान की जंजीर करने का उन्हें मौका मिला. इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात हिट तो किया ही एंग्री यंग मैन की पहचान भी दिलाई. जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने फिर कभी पलट कर नहीं देखा. लेकिन इससे पहले ये फिल्म चार और सितारों को ऑफर हुई थी.

इन चार एक्टर्स ने जंजीर करने से सलीम खान को कर दिया था इंकार, देव आनंद और राजकुमार ने कही ऐसी बात चल निकला अमिताभ का करियर
जंजीर करने से इन चार स्टार्स ने सलीम खान को कर दिया था इंकार
नई दिल्ली:

जंजीर मूवी बॉलीवुड की उन फिल्मों में से एक है, जिसकी वजह से बॉलीवुड को एक बड़ा सितारा मिला. ये स्टार कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन हैं. जो फिल्म इंड्स्ट्री में एक अदद हिट फिल्म की तलाश में भटक रहे थे. उन्हें फिल्में तो बहुत मिल रही थीं लेकिन ऐसी नहीं जो उन्हें एक एस्टेब्लिश फिल्म स्टार के रूप में पहचान दिला सके. ऐसे वक्त में सलीम खान की जंजीर करने का उन्हें मौका मिला. इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात हिट तो किया ही एंग्री यंग मैन की पहचान भी दिलाई. जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने फिर कभी पलट कर नहीं देखा. लेकिन इससे पहले ये फिल्म चार और सितारों को ऑफर हुई थी. चारों ने फिल्म करने से तो इंकार कर दिया लेकिन दो ने ऐसा जवाब दिया कि सलीम खान की फिल्म से उम्मीद और भी बढ़ गई.

इन एक्टर्स ने किया इंकार

दिग्गज स्टोरी स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान ने खुद कपिल शर्मा के शो में जंजीर फिल्म से जुड़ी ये बात बताई. उन्होंने बताया कि जंजीर फिल्म अमिताभ बच्चन को मिलने से पहले चार और एक्टर्स को ऑफर की गई थी. सबसे पहले उन्होंने ये फिल्म ऑफर की दिलीप कुमार को लेकिन वो दूसरी व्यस्तताओं के चलते इस फिल्म को नहीं कर पाए. फिर ये फिल्म धर्मेंद्र को ऑफर की गई. लेकिन वो भी व्यस्त थे. इन दो सितारों के अलावा फिल्म देवानंद और राजकुमार को ऑफर की गई. जब इन सबने फिल्म को करने से इंकार कर दिया, तब फिल्म अमिताभ बच्चन को मिली.

देवानंद ने क्या कहा?

सलीम खान ने कहा कि देवानंद ने एक्टर प्राण के घर पर जाकर ये कहानी सुनी. उसके बाद वो उनके साथ घर से बाहर निकले और उनके कंधे पर हाथ रख कर कहा कि ये कहानी बहुत अच्छी है, अगर मैं किसी भी कारण से फिल्म नहीं कर सकूं तो भी ये फिल्म बननी चाहिए. राज कुमार ने फिल्म की कहानी सुनने के बाद उनसे कहा कि जानी, तुम तो ये हमारी ही कहानी ले आए. हालांकि दोनों फिल्म नहीं कर सके लेकिन उनकी तारीफ से फिल्म को बनाने की हिम्मत जरूर मिल गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saleem Khan, Zanzeer Movie, Zanjeer, Zanjeer 1973, Zanjeer In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com