विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2022

87वें बर्थडे पर धर्मेंद्र को याद आए जवानी के दिन, अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर कर कहा- जब हम स्टाइल दिखाया करते थे

हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने गुरुवार 8 दिसंबर को अपना 87वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उन्हें फैंस सहित तमाम फिल्मी सितारों ने इस खास दिन की बधाई दी है.

87वें बर्थडे पर धर्मेंद्र को याद आए जवानी के दिन, अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर कर कहा- जब हम स्टाइल दिखाया करते थे
87वें बर्थडे पर धर्मेंद्र को याद आए जवानी के दिन
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने गुरुवार 8 दिसंबर को अपना 87वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उन्हें फैंस सहित तमाम फिल्मी सितारों ने इस खास दिन की बधाई दी है. वहीं धर्मेंद्र ने अपने 87वें जन्मदिन की मौके पर सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीर शेयर की है. जिसकी काफी चर्चा हो रही है. धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले कलाकारों में से एक हैं. वह इसके जरिए फैंस से रूबरू होते रहते हैं. 

धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की है. अभिनेता की यह तस्वीर उनकी जवानी के वक्त की है. तस्वीर में धर्मेंद्र ब्राउन कलर की हैट में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने शर्ट को अपने कंधे पर रखकर फोल्ड किया हुआ है. तस्वीर में धर्मेंद्र का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिग्गज अभिनेता ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जब हम जवान थे... स्टाइल दिखाया करते थे...अब..हाहाह करते हैं.'

सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की शर्टलेस तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. अभिनेता के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने फैमिली ही नहीं बल्कि फैंस के साथ भी अपना 87वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है. इस मौके पर एक्टर के घर के बाहर भीड़ उमड़ी हुई नजर आई, जिसे देखकर बॉबी देओल भी बालकनी से फोटो क्लिक करते दिखे. वहीं धर्मेंद्र ने बर्थडे के मौके पर अपने फैंस को निराश ना करके उनके साथ केक काटा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra 87th Birthday, Dharmendra Birthday, Actor Dharmendra, Dharmendra Movies, Dharmendra Shirtless Pic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com