विज्ञापन
This Article is From May 20, 2024

वोट देने के बाद इस बात पर बुरी तरह भड़के धर्मेंद्र, उखड़ते हुए दिया जवाब, बोले- 'मुझसे कहलवाना चाहते हो...'

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण की वोटिंग आज हुई. मुंबई के वोटिंग के दौरान सभी बड़े सितारे मतदान करने पोलिंग सेंटर पहुंचे. वहीं वोटिंग के बाद एक बात को लेकर धर्मेंद्र का गुस्सा फूट गया, जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वोट देने के बाद इस बात पर बुरी तरह भड़के धर्मेंद्र, उखड़ते हुए दिया जवाब, बोले- 'मुझसे कहलवाना चाहते हो...'
वोट देने के बाद इस बात पर भड़के धर्मेंद्र
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण की वोटिंग आज हुई. मुंबई के वोटिंग के दौरान सभी बड़े सितारे मतदान करने पोलिंग सेंटर पहुंचे. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने भी वोट डाला और पैपाराजी के सामने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए पोज भी किया. लेकिन इस बीच मीडिया के एक सवाल पर धर्मेंद्र बुरी तरह भड़क गए. दरअसल, पैपाराजी और मीडिया के कैमरों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और भीड़ की वजह से उन्हें ठीक से चलने की जगह भी नहीं मिल पा रही थी. इस बीच एक सवाल धर्मेंद्र के गुस्से की वजह बन गया.

बुरी तरह भड़के धर्मेंद्र

88 वर्षीय धर्मेंद्र मुंबई के जुहू इलाके में जमनाबाई नरसी स्कूल में अपनो वोट डाला. इस दौरान वह रेड कलर के चेक वाली शर्ट और डेनिम में दिखे. साथ में उन्होंने ब्लैक कलर की हैट भी लगा रखी थी. धर्मेंद्र जब डाल कर निकल रहे थे तो मीडिया और पैपाराजी के कैमरों ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें धर्मेंद्र एक सवाल का जवाब देते हुए काफी भड़कते हुए दिख रहे हैं.

धर्मेंद्र ने कहा- मुझसे कहलवाना चाहते हैं..

वीडियो में धर्मेंद्र कहते सुनाई देते हैं, ‘अच्छे शहरी बनो, देशभक्त बनो, मां-बाप से प्यार करो...आप को मालूम है जो मुझसे कहलवाना चाहते हैं'. ऐसा कहते हुए धर्मेंद्र आगे की ओर बढ़ जाते हैं. वायरल वीडियो देख लोग पैपाराजी के ऐसे रवैये पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. बता दें कि इसके पहले हेमा मालिनी को बेटी ईशा देओल के साथ वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर जाते देखा गया. वहीं सनी देओल भी अपनो वोट डालने पहुंचे. 

वीडियो: वो फिल्म जिसके Producer बने 5 लाख किसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Actor Dharmendra, Lok Sabha Election 2024, Mumbai Election, Dharmendra Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com