विज्ञापन

बिना पैसे बीता धमाल 4 एक्टर का बचपन, शक्कर खाकर मनाते थे बर्थडे, आज OTT से लेकर बॉलीवुड में हो रही चर्चा

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है. वहीं वीकडेज में भी फिल्म ने खूब कमाई की. जबकि इस फिल्म में नजर आने वाले एक्टर्स की तारीफ हो रही है. 

बिना पैसे बीता धमाल 4 एक्टर का बचपन, शक्कर खाकर मनाते थे बर्थडे, आज OTT से लेकर बॉलीवुड में हो रही चर्चा
धमाल 4 से चमकी इस एक्टर की किस्मत
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन इन दिनों अपनी फिल्म धमाल 4 को लेकर सुर्खियों में हैं, सिनेमाघरों में इसी हफ्ते रिलीज हुई है. फिल्म में एक्टर्स की कॉमेडी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है, जिसके चलते केवल 8 दिनों में फिल्म ने भारत में 96 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 114.49 करोड़ हुआ है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 132.74 करोड़ हो गई है. हालांकि फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए बताया गया है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी के अलावा रवि किशन ने भी एक अहम किरदार निभाया है. रवि किशन ज्यादातर अपने कॉमेडी किरदार को लेकर जाने जाते हैं. वह अपनी हंसी से फिल्म में जान डाल देते हैं. रवि किशन वो चेहरा हैं, जिसने बॉलीवुड और राजनीति में अपने दम पर एक मुकाम हासिल किया है. वहीं अब धमाल 4 में भी उनकी चर्चा हो रही है. रवि किशन गोरखपुर से भाजपा सांसद हैं और वह राजनीति के साथ-साथ अपने फिल्मी करियर को भी बराबर समय देते हैं. रवि किशन का 17 जुलाई को जन्मदिन है. इस मौके पर एक्टर ने एनडीटीवी से बात की और अपने जन्मदिन की बचपन की यादों के बारे में बताया.

बचपन को किया याद 

Latest and Breaking News on NDTV

एक्टर रवि किशन ने कहा कि मैं अपना जन्मदिन अपने लोगों के साथ मनाऊंगा. मैं गोरखपुर के निवासियों के साथ अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाने जा रहा हूं. मेरे साथ लगभग हजारों लोग रहेंगे. मैं मंदिर जाऊंगा. इसके अलावा बच्चों के बीच में भी रहूंगा. अपने वोटरों के बीच में रहूंगा. मुंबई से मेरी पत्नी भी आ रही हैं. देश सेवा के लिए जीवन समर्पित है तो यह दायित्व तो बनता है. यहां मेरा बहुत बड़ा परिवार है, जिन्होंने मुझे वोट देकर सांसद बनाया है. अगर अपने बचपन के जन्मदिन की यादें कहूं तो उस वक्त पैसे नहीं होते थे तो शक्कर खाकर जन्मदिन मनाया जाता था. अगर थोड़े अच्छे दिन रहते थे तो खीर बन जाती थी. वो दिन बहुत याद आते हैं. 

ये भी पढे़ं- 70 फिल्में, 20 से ज्यादा शोज, एक्ट्रेस को जया बच्चन की बहन कहते थे लोग, कहा था- मुझे बहुत गुस्सा आया 

धमाल 4 को लेकर कही ये बात

इस समय मेरी फिल्म धमाल 4 सिनेमाघरों में चल रही है. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हो गई है. दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है. उसके लिए मैं सभी को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. यह साल मेरे लिए बहुत अच्छा रहा. क्योंकि फिल्म मां बहन भी नेटफ्लिक्स पर काफी अच्छी चली. अगर अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बाद करूं तो जल्द ही फिल्म मिर्जापुर दर्शकों के बीच में आएंगी. इसके अलावा मैं कार्तिक आर्यन के साथ नागजिला में भी नजर आऊंगा. इसके अलावा संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है. उसमें मेरा पूरा एक महीना चला जाएगा.

रवि किशन का वर्कफ्रंट

अगर रवि किशन के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म तेरे नाम, फिर हेरा फेरी, अभिषेक बच्चन के साथ रावण जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाए. बॉलीवुड में काम करने से पहले रवि किशन भोजपुरी के जाने-माने एक्टर थे. उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद बॉलीवुड में रुख किया. बॉलीवुड में उनका करियर इतना आसान नहीं रहा. उन्होंने बड़ी-बड़ी एक्टर्स के साथ छोटे-छोटे किरदार निभाकर बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है. इसके अलावा रवि किशन बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं. इसके अलावा बीते साल रिलीज हुआ प्रोजेक्ट मामला लीगल है भी दर्शकों को काफी पसंद आया. इसके अलावा एक्टर किरण राव की फिल्म लापता लेडिज में भी नजर आए. इस फिल्म के लिए उनको फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मिला था. वहीं हाल ही में वह प्राइम वीडियो के अलायंस शो में भी कुछ एपिसोड के लिए बेटी रीवा के साथ नजर आए थे. अब रवि किशन को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने मनाया 43वां बर्थडे, पति विक्की कौशल शेयर की सेलिब्रेशन की फोटो, लिखा- जान का जन्मदिन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Kishan, Bollywood, Entertainment, Dhamaal 4
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com