- दीपिका पादुकोण ने एसिड सेल को लेकर किया सोशल एक्सपेरिमेंट
- एक्ट्रेस के एक्सपेरिमेंट का रिजल्ट देख रह जाएंगे हैरान
- दीपिका पादुकोण ने देश में एसिड सेल को लेकर जताई चिंता
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) ने एसिड अटैक (Acid Attack) मामले पर जोरदार प्रहार किया है. इस फिल्म में एक्ट्रेस का एक डायलॉग था, जो लोगों के दिलों को भी छू गया था. यह डायलॉग था, 'कितना अच्छा होता कि एसिड बिकता ही नहीं, बिकता नहीं तो किसी पर फिकता भी नहीं.' 'छपाक' फिल्म बनाने के बाद दीपिका पादुकोण ने एक सोशल एक्सपेरिमेंट भी किया, जिसमें उन्होंने जानना चाहा कि क्या बाजार में अभी भी आसानी से एसिड बिक रहा है? लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है कि दीपिका पादुकोण के इस एक्सपेरिमेंट का रिजल्ट काफी भयानक आया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का इससे जुड़ा एक वीडियो भी यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में दीपिका पादुकोण ने दिखाया कि उन्होंने एक ही दिन में आसानी से एसिड की 24 बोतल खरीद ली. दीपिका पादुकोण ने इस सोशल एक्सपेरिमेंट के लिए एक टीम जुटाई, जिसमें उन्होंने कुछ कलाकारों को आम व्यक्ति बनाकर दुकान पर एसिड खरीदने के लिए भेजा. दुकानों पर जाकर दीपिका पादुकोण की टीम ने एसिड की मांग की. यहां तक कि ग्राहक बने कलाकार ने एसिड खरीदते वक्त दुकानदारों से कहा, "क्या इससे स्किन जल सकती है?", "झरझराने वाला तेजाब चाहिए", "ऐसा तेजाब दीजिए, जिससे इंसान का हाथ जल जाए." कस्टमर्स की इन बातों को सुनने के बाद भी दुकानदारों ने आसानी से लोगों को एसिड दे दिया.
CAA के खिलाफ वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन तो बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- अब बोलो एंटी नेशनल...
अपने इस एक्सपेरिमेंट (Acid Sale Experiment) के बाद खुद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी हैरान रह गईं. उन्होंने कहा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि हमने एक दिन में करीब 24 तेजाब की बोतलें खरीद ली हैं. यहां तक की सुप्रीम कोर्ट ने भी तेजाब खरीदने के लिए कड़े कानून बनाए हैं." दीपिका पादुकोण ने अपने वीडियो में एसिड खरीदने के कानूनों के बारे में बताया. इसमें ग्राहक की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए. उनके पास वैध आईडी प्रूफ और घर का पता होना चाहिए. एसिड बेचने वाले दुकानदार के पास एक लाइसेंस होना चाहिए. एसिड बेचने के बाद दुकानदार को पुलिस को भी इसकी जानकारी देनी चाहिए.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं