विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2020

दीपिका पादुकोण ने बिल्कुल अलग अंदाज में किया फैन्स को New Year विश, बचपन की Photo पोस्ट कर कही ये बात...

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कुछ अलग ही अंदाज में फैन्स को किया न्यू ईयर विश, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है Photo

दीपिका पादुकोण ने बिल्कुल अलग अंदाज में किया फैन्स को New Year विश, बचपन की Photo पोस्ट कर कही ये बात...
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बचपन की फोटो हुई वायरल
  • दीपिका पादुकोण का फोटो हुआ वायरल
  • दीपिका पादुकोण ने बचपन की फोटो की शेयर
  • एक्ट्रेस ने बिल्कुल अलग अंंदाज में फैन्स को न्यू ईयर विश
नई दिल्ली:

जहां एक तरफ पूरी दुनिया अपने दोस्तों और परिवार को नए साल (New Year 2020) की बधाइयां दे रही हैं. वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बेहद ही अलग अंदाज में फैन्स को न्यू  ईयर की शुभकामनाएं दी हैं. बॉलीवुड की 'मस्तानी' एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Photo) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके फोटो और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं. अब एक बार फिर एक्ट्रेस अपने एक फोटो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक बचपन की फोटो शेयर की है.

शाहरुख खान ने नए साल पर दी जबरदस्त पार्टी, देखें Inside Pics

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की यह बचपन की तस्वीर इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि इस फोटो में एक्ट्रेस मूछों में नजर आ रही हैं. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Instagram) का ये बचपन का फोटो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर काफी कमेंट भी कर रहे हैं. अपने बचपन की इस क्यूट फोटो को फैन्स के साथ शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "आपके विचारों और कार्यों में हमेशा स्पष्टता हो."

अर्जुन कपूर ने नए साल पर शेयर की फोटो, बोले-जिंदगी एक रोलर कोस्टर झूले की तरह है...

बता दें कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है. ऐसे में फिल्म की रिलीज में ज्यादा वक्त नहीं बचा है. इस मूवी में एक्ट्रेस एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका अदा करेंगी. फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसे भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. इससे अलग दीपिका पादुकोण जल्द ही 83 में भी दिखाई देंगी. 83 में एक्ट्रेस अपने पति रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Padukone Photo Viral, Happy New Year 2020, New Year 2020, Deepika Padukone Instagram, Deepika Padukone Photos, Deepika Padukone Wishes New Year
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com