- दीपिका पादुकोण का नागरिकता संशोधन कानून पर आया रिएक्शन
- एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में CAA को लेकर कही ये बात
- फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान दीपिका ने तोड़ी CAA पर चुप्पी
बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में जुटी हैं. एसिड अटैक सरवाइवर की कहानी पर आधारित फिल्म 'छपाक (Chhapaak)' 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर फैन्स में काफी क्रेज है. बता दें, देश में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) और एनआरसी को लेकर खूब विरोध प्रदर्शन हो रहा है. बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी CAA पर अपनी राय पेश कर रहे हैं, कोई इस कानून का विरोध कर रहा है तो कोई इसका समर्थन. अब दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अपनी राय रखी है.
बॉलीवुड डायरेक्टर का मोदी सरकार पर हमला, बोले- इनका ईगो ऐसा है कि सब जलकर राख हो जाएगा लेकिन...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में बॉलीवुड लाइफ को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान जब एक्ट्रेस से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर पूछा गया कि बॉलीवुड इस विवाद को लेकर क्यों चुप है. तो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कहा, "हर किसी का अपना-अपना दृष्टिकोण होता है, कोई इसे व्यक्त करना चाहता है और कोई नहीं करना चाहता है. मुझे नहीं लगता कि लोग एक्टर्स की राय का सम्मान करते हैं."
दीपिका पादुकोण ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने पर ट्रोल हुए सेलेब्स को लेकर कहा, "एक्ट्रर्स को देश छोड़ने के लिए कहा गया, मुझे नहीं लगता ये सही है." वहीं, बता दें, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है. ऐसे में फिल्म की रिलीज में ज्यादा वक्त नहीं बचा है. इस मूवी में एक्ट्रेस एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका अदा करेंगी. फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं