विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2019

दीपिका पादुकोण ने GYM में दिखाया अपना धांसू अंदाज, इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है Video

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का जिम वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्ट्रेस का धांसू अंदाज देखने को मिल रहा है.

दीपिका पादुकोण ने GYM में दिखाया अपना धांसू अंदाज, इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है Video
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का जिम वीडियो हुआ वायरल
  • दीपिका पादुकोण का जिम वीडियो हुआ वायरल
  • हाल ही में दी थी बीमार होने की खबर
  • 'छपाक' है दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में, उनका एक जिम वीडियो इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रहा है. दीपिका पादुकोण का जिम वीडियो (Deepika Padukone Gym Video) ऐसे समय में वायरल हो रहा है, जब हाल ही में, उन्होंने अपनी तबियत खराब होने की खबर फैन्स के साथ साझा की थी. फिल्मों में अपने दमदार कैरेक्टर से सबको हैरान करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस लेग स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं. 

रामजन्म भूमि पर फैसले के दिन शत्रुघ्न सिन्हा से मिले थे हार्दिक पटेल, एक्टर ने ट्वीट कर कहा- क्या पक रहा है...

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और उनके स्किल्स की तारीफ भी कर रहे हैं. बता दें, हाल ही में दीपिका पादुकोण अपनी बेस्ट फ्रेंड उर्वशी केशवानी (Urvashi Keswani) की शादी में पहुंची थी, इस दौरान उन्होंने इतनी मस्ती कर ली कि उनकी तबियत ही खराब हो गई. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए दी थी.

कपिल शर्मा पर फिदा हुई यह एक्ट्रेस तो कॉमेडी किंग ने बाकी कलाकारों को दिखाया बाहर का रास्ता- देखें Video

6l71jrio

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था,  'जब आप अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में बहुत मस्ती कर लेते हैं.' इस फोटो में उनका चेहरा मुर्झाया हुआ था, साथ ही उन्होंने इमोजी वाला थर्मामीटर भी लगाया हुआ था. दीपिका की इस फोटो को देखकर फैन्स काफी परेशान हो गए थे. वहीं, अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक (Chhapak)' में नजर आने वाली हैं, इस फिल्म में एक्ट्रेस 'एसिड अटैक सर्वाइवर' के किरदार को बड़े पर्दे पर उतारेंगी. इसके अलावा दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में कपिल देव (Kapil Dev) की बीवी का किरदार निभाएंगी.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Padukone Video, Deepika Padukone Gym Video, Deepika Padukone Video Viral, Deepika Padukone Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com