दीप मनी (Deep Money) पंजाब के एक जाने माने सिंगर हैं, जो कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं. दीप मनी को सबसे पहले हनी सिंह के साथ उनके गाने ‘डोप शोप (Dope Shope)' में देखा गया था और यही से उनकी सफलता की शुरुआत हुई थी. दीप मनी रेस 3 में सलमान खान के लिए ‘हीरिए' गाना भी गा चुके हैं. अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए दीप ने बताया कि आठवीं कक्षा में ही वे अपने गुरु मलकीत सिंह से मिलने चले गए थे और स्कूल के दौरान ही उन्होंने मन बना लिया था कि उन्हें म्यूजिक सीखना है.
दीप मनी एनडीटीवी से बातचीत में कहते हैं, “स्कूल के बाद मैं कॉलेज गया और म्यूजिक में प्रॉपर ट्रेनिंग ली. फर्स्ट ईयर के बाद मेरी मुलाकात हनी सिंह से हुई और उन्होंने मुझे अच्छे से म्यूजिक सीखने को बोला. मैं म्यूजिक सीखता गया और फिर हमने डोप शॉप बनाया और जो आपके सामने आया. इस तरह की बहुत सारी अच्छी स्ट्रगल्स रही हैं मेरी लाइफ में”. दीप मनी ने बताया कि वे हनी सिंह के अलावा रफ्तार, बादशाह, मीका, हार्ड कौर, मीत ब्रदर्स, कनिका कपूर और बोहेमिया जैसे कलाकारों के साथ भी काम कर चुके हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

दीप मनी ने वैसे तो बहुत सारे गाने गाए हैं, लेकिन जब उनके गानों में से उनका पर्सनल फेवरेट गाना पूछा गया तो उन्होंने कहा, "सबसे पहला डोप शोप, हीरिए, फिर ब्लश और बॉटल. डोप शोप मेरे रीढ़ की हड्डी है और बाकी सभी अच्छे गाने हैं". पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर्स को लेकर लोगों की एक धारणा है कि उनके गाने एक ही तरह के होते हैं या फिर उनकी टोनल क्वॉलिटी एक जैसी होती है.
इस पर बात करते हुए दीप मनी कहते हैं कि इस पर उन्हें कुछ कहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके गाने ही सब कुछ कह देते हैं. वे कहते हैं, "मैंने जिस सीरीज में गाने बोले हैं, उस सीरीज में आप गाने सुन लेंगे तो आपको टोनल क्वॉलिटी का फर्क पता लग जाएगा. टोनल क्वॉलिटी को प्रोड्यूस कैसे करते हैं और उसके अंदर घुसते कैसे हैं, आप मेरे गाने सुनकर समझ जाएंगे. मैं एक वर्सटाइल सिंगर हूं और मुझे हर समय कुछ नया करना है'. दीप मनी का मानना है कि हर सिंगर की अपनी एक अलग टोनल क्वॉलिटी होती है.
किसी फेमस म्यूजिशियन को फॉलो या एडमायर करने के सवाल पर दीप ने कहा कि वे फॉलो सिर्फ ऊपरवाले को करते हैं. उनके मुताबिक, इंसान को अपनी जगह ऊपरवाले के दिल में बनानी चाहिए और एडमायर सिर्फ भगवान को करना चाहिए. वे कहते हैं, "लेकिन हां, मुझे सीखने के लिए मेरे उस्ताद मलकीत सिंह और नुसरत फतेह अली खान को सुनना पसंद है. जो भी अच्छा गाता है, मैं उसे सुनता हूं. भले ही वो रोड पर खड़े होकर क्यों न गा रहा हो. ये मेरी आदत है. बड़ा और छोटा सिंगर कुछ नहीं होता".
अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हुए सिंगर कहते हैं, "अभी दो दिनों पहले एक म्यूजिक वीडियो शूट किया है, जो कि बहुत ही अलग और हटकर गाना होने वाला है. यह गाना इसी महीने रिलीज हो सकता है. इसके बाद मेरा दूसरा गाना ‘हुज़ूर' भी जल्द ही रिलीज होगा”. इसके बाद वे दुबई भी अपने कुछ म्यूजिक वीडियोज के सिलसिले में जा रहे हैं. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इस साल दीप मनी अपने फैन्स के लिए कुछ बेहतरीन गाने लेकर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं