- अजय देवगन हैं हीरो
- आकिव अली ने की है डायरेक्ट
- रकुल और तब्बू हैं हीरोइन
De De Pyaar De Box Office Collection Day 5: अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) की 'दे दे प्यार दे (De De Pyaar De)' का पांचवें दिन भी बॉक्स ऑफिस (De De Pyaar De Box Office Collection) पर अच्छा प्रदर्शन जारी है. अजय देवगन (Ajay Devgn), तब्बू और रकुल प्रीत सिंह की 'दे दे प्यार दे' ने शुक्रवार को 10.41 करोड़, शनिवार को 13.39 करोड़, रविवार को 14.74 करोड़, सोमवार को 6 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का मंगलवार को भी अच्छा प्रदर्शन जारी है. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक 'दे दे प्यार दे (De De Pyaar De)' ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को लगभग 6.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस तरह फिल्म 50.64 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है.
सपना चौधरी ने 'गोली चल जावेगी' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे ने डांस से YouTube पर मचाई धूम, 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video
अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दे दे प्यार दे (De De Pyaar De)' भारत में 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है, जबकि पूरे वर्ल्ड वाइड 3750 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दे दे प्यार दे (De De Pyaar De)' की कहानी 50 साल के अजय देवगन की है जो अपनी पत्नी से अलग हो चुका है. अजय देवगन को 26 साल की रकुल प्रीत से इश्क हो जाता है. यह अनोखी लव स्टोरी पूरे उफान पर बहती है. अजय देवगन अपनी इस युवा साथी के साथ अपनी पूर्व पत्नी और बच्चों के पास पहुंचता है. उसके बाद शुरू होती है अजीबोगरीब कहानी. पहला हाफ कुछ हंसाता है लेकिन दूसरे हाफ में ऐसा लगता है कि डायरेक्टर को समझ नहीं आ रहा है कि जो रायता उन्होंने फैलाया है, उसे कैसे समेटे. फिल्म की रफ्तार बहुत स्लो हो जाती है. स्क्रीनप्ले भी बेहद खराब है.
अगर एक्टिंग के मोर्चे पर खंगाले तो रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) दिल जीतने में कामयाब रहती हैं. फिल्म की जान रकुल प्रीत सिंह हैं और जब भी वे स्क्रीन पर आती हैं, दर्शकों के चेहरे पर चमक दौड़ जाती है. तब्बू ने अच्छी एक्टिंग की है, लेकिन अजय देवगन (Ajay Devgn) इस रोल में बहुत जमे नहीं हैं, और एक्टिंग के मामले में भी कहीं आउट नजर आते हैं. कुल मिलाकर उनकी एक्टिंग बहुत ही एवरेज रही है. ये भी कह सकते हैं कि वे इस रोल में कहीं मिसफिट लगते हैं 'दे दे प्यार दे (De De Pyaar De)' का डायरेक्शन बेहद कमजोर है और कहानी भी पटरी से उतरी हुई है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं