- सुशांत सिंह राजपूत के पिता के आरोप पर डीसीपी ने दी सफाई
- एक्टर के निधन का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
- डीसीपी बोले- व्हाट्सऐप पर जानकारी दी गई थी
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. बिहार पुलिस के इस केस में दखल देने के बाद मामले ने काफी तूल पकड़ी. मुंबई पुलिस और वहां की सरकार को भी सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर कटघरे में खड़ा किया जा रहा है. वहीं, ये बातें भी खुलकर सामने आईं थीं कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने 25 फरवरी को मुंबई पुलिस को यह जानकारी दी थी सुशांत की जान को रिया से खतरा है, हालांकि, पुलिस ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया. अब इस बात पर उस समय जोन 9 के डीसीपी परमजीत सिंह दहिया (Paramjeet Dahiya) ने अपनी सफाई दी है.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता की शिकायत पर डीसीपी का कहना है कि उन्हें व्हाट्सएप पर जानकारी दी गई थी लेकिन कोई लिखित शिकायत नही की गई. जब हमने उन्हें बताया कि बिना लिखित शिकायत के किसी को पुलिस थाने लाकर हम पूछताछ नही कर सकते. बिना FIR के किसी को कैसे हिरासत में रख सकते है. ये पूछने पर कि सुशान्त की मौत के बाद ये अहम सुराग बन सकता था तो क्या आपने मौजूदा डीसीपी को बताया. इस पर डीसीपी ने जांच पर कुछ नही कहेंगे कहकर टाल दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि बुधवार को सुशांत राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस हृषिकेश रॉय की बेंच ने सुनवाई शुरू की है. इस केस में सीबीआई जांच के लिए याचिका भेजी थी. सुनवाई के दौरान सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा कि 'सुशांत के पिता यह चाहते है इस पूरे मामले को सीबीआई को दिया जाना चाहिए.' विकास सिंह ने कहा कि बिहार पुलिस मुंबई जांच के लिए गई, जहां एक अधिकारी को क्वारंटाइन कर दिया गया. ऐसे में मुंबई पुलिस के जरिए न्याय मिलने कि उम्मीद कम है.
रिया (Rhea Chakraborty) की तरफ से सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम सरंक्षण मांगा गया है, जिसका सुशांत (Sushant Singh Rajput) के पिता ने विरोध किया है. उनके वकील ने कहा कि 'रिया को किसी भी तरह से राहत नही मिलनी चाहिए.' सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि 'तुषार मेहता रिया चक्रवर्ती की भूमिका की जांच की जरूरत है.' बिहार सरकार की ओर से पेश मुकुल रोहतगी ने महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश वकील आर बसंत की बहस पर सवाल उठाए. उन्होंने आर बंसत से कहा, क्या आप रिया का पक्ष ले रहे हैं?' इस पर आर बसंत ने इसका विरोध किया.
रिया के वकील ने कोर्ट से कहा कि अगली सुनवाई तक रिया के खिलाफ बिहार पुलिस कोई एक्शन ना ले. लेकिन कोर्ट ने कोई आदेश नहीं दिया. कोर्ट ने कहा कि 'हम चाहते हैं कि सभी वकील यहां हैं. सबने आपकी बात सुन ली है. हमें आदेश देने की जरूरत नहीं है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं