परिवार सहित सलमान खान से मिलने पहुंचे संजीव श्रीवास्तव
- सलमान खान से मिले डब्बू अंकल
- साथ में खिचाई सेल्फी
- परिवार समेत 'दस के दम' के सेट पर पहुंचे
नई दिल्ली:
अपने डांस स्टाइल से रातोंरात स्टार बने मध्य प्रदेश के विदिशा जिला के रहने वाले संजीव श्रीवास्तव बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से मुलाकात की. डब्बू अंकल नाम से मशहूर संजीव ने गोविंदा और मिथुन के गाने पर हूबहू स्टाइल और एक्सप्रेशन से देशभर के करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया. पेशे से प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव कुछ ऐसे वायरल हुए कि बॉलीवुड के कई सुपरस्टार ने उन्हें मुंबई बुलाकर मुलाकात भी की. सबसे पहले डब्बू अकंल ने बॉलीवुड मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी से मिले, उनके साथ बिताए हुए पल की तस्वीरें भी खींची और अपने ट्विटर अकाउंट पर भी अपलोड किया. अब सलमान खान से मिलने की बारी थी.
'डब्बू अंकल' को मिला पहला एड, किया धांसू डांस, वायरल हुआ VIDEO
संजीव श्रीवास्तव ने बॉलीवुड के बड़े एक्टर सलमान खान से मिलने के लिए कुछ ऐसा काम किया सलमान खुद आकर उनसे मुलाकात की. डब्बू अंकल अपने दो बेटों और पत्नी सहित सीधे सोनी टेलीविजन पर आने वाला शो 'दस का दम' के सेट पर पहुंच गए. सेट पर मौजूद सलमान खान भी इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाले डब्बू अंकल से मिले बिना रह नहीं सके और फिर जा उनसे मुलाकात भी की. परिवार सहित संजीव ने मुलाकात किये और सेल्फी भी खिचवाई.
गोविंदा भी हुए 'डांसिंग अंकल' के फैन, बोले- माइंड ब्लोइंग...
बता दें कि अप्रैल महीने मे अपने साले की शादी से पहले लेडी संगीत के प्रोग्राम में उन्होंने फिल्म खुदगर्ज का गाना 'आप के आ जाने से' पर डांस किया था. इंटरनेट पर एकाएक वीडियो आने के बाद एक ही दिन में लाखों लोगों ने उनका ये वीडियो शेयर किया. लोगों ने उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया था. अंकल का गोविंदा स्टाइल खूब पसंद आया. डब्बू अंकल के अब कई वीडियो आ चुके हैं. यहां तक कि खुद बॉलीवुड एक्टर गोंविदा ने भी उनके डांस की खूब वाहवाही की.
VIDEO: रातोंरात स्टार बने प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव से NDTV की खास बातचीत
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Me & My Family with @BeingSalmanKhan Bhai on sets of @duskadum2018 @SonyTV #DancingUncle #SalmanKhan #SanjeevShrivastava #SanjeevSrivastva #Aapkeaajanese #India #GovindaUncle #Bollywood pic.twitter.com/Ep3pIus6cl
— Sanjeev Shrivastava (@DabbutheDancer) June 7, 2018
गोविंदा भी हुए 'डांसिंग अंकल' के फैन, बोले- माइंड ब्लोइंग...
बता दें कि अप्रैल महीने मे अपने साले की शादी से पहले लेडी संगीत के प्रोग्राम में उन्होंने फिल्म खुदगर्ज का गाना 'आप के आ जाने से' पर डांस किया था. इंटरनेट पर एकाएक वीडियो आने के बाद एक ही दिन में लाखों लोगों ने उनका ये वीडियो शेयर किया. लोगों ने उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया था. अंकल का गोविंदा स्टाइल खूब पसंद आया. डब्बू अंकल के अब कई वीडियो आ चुके हैं. यहां तक कि खुद बॉलीवुड एक्टर गोंविदा ने भी उनके डांस की खूब वाहवाही की.
VIDEO: रातोंरात स्टार बने प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव से NDTV की खास बातचीत
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Dabbu Uncle, Sanjeev Shrivastava, Salman Khan