Crew Box Office Collection Day 4: तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनॉन के लीड पेयर के साथ राजेश ए कृष्णन के डायरेक्शन में बनी Crew बॉक्स ऑफिस पर ठीक स्पीड से आगे बढ़ रही है. वीकएंड के बाद फिल्म मंडे को भी ठीक ठाक कमाई करने में कामयाब रही. पिछले तीन दिन के आंकड़े देखें तो नंबर्स में गिरावट है लेकिन मंडे यानी वर्किंग डे के हिसाब से देखें तो कमाई ठीक ही है. Sacnilk वेबसाइट पर मंडे की कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े आ चुके हैं. इनके मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 4.50 करोड़ की कलेक्शन की. Crew ने अपने शुरुआती दिन (29 फरवरी) को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की. गुड फ्राइडे की छुट्टी ने फिल्म के बिजनेस को बढ़ाया दिया. खासकर मुंबई, दिल्ली, बैंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में जिन्होंने पहले दिन की कमाई में बड़ा कॉन्ट्रिब्यूशन दिया.
सैक्निल्क वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कलेक्शन की. इसके बाद शनिवार को 9.75 करोड़ रुपये की कलेक्शन के साथ काउंटर क्लोज हुआ और तीसरे दिन यानी कि रविवार 31 मार्च को लेकर दिए गए शुरुआती आंकड़े के मुताबिक फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की. मंडे (1 अप्रैल) को क्रू ने 4.50 करोड़ कमाए. इस तरह फिल्म ने चार दिन में 34 करोड़ रुपये की कलेक्शन कर ली है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या है क्रू की कहानी ?
क्रू की कहानी तीन डेडिकेटेड दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो कोहिनूर एयरलाइंस के लिए केबिन क्रू मेंबर्स के तौर पर काम करती हैं. उनकी सिंपल लाइफ में एक ट्विस्ट आता है जब वे खुद को किसी एक शख्स की साजिश में फंसा पाती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रू को 2000 थियेटर्स में रिलीज किया गया है. इसका प्रीमियर 75 से ज्यादा देशों में 1100 से ज्यादा जगहों पर हुआ. फिल्म का बजट, प्रोडक्शन कॉस्ट और एडवर्टाइजिंग खर्चों को कवर करते हुए कथित तौर पर लगभग ₹ 60 करोड़ है.
क्रू को काफी हद तक मिक्स रिव्यू मिले. फिल्म रिव्यूअर साइबल चटर्जी ने एनडीटीवी के लिए अपने रिव्यू में फिल्म को 5 में से 2 स्टार दिए और लिखा, "क्रू के लिए यह और भी मजेदार होता अगर उसे पता होता कि असल इंस्पिरेशन के साथ चीजों को कैसे बेहतर बनाया जाए." बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क के बैनर तले आई क्रू में ना केवल तीन लीड एक्ट्रेसेज हैं बल्कि इसकी स्टार कास्ट में दिलजीत दोसांझ, कपिल शर्मा, सास्वता चटर्जी, राजेश शर्मा और कुलभूषण खरबंदा भी शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं