विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2020

छोटू दादा की 'टम-टम' ने सड़क पर मचाया धमाल, बैठने के लिए लोगों की लगी लंबी कतार- देखें Video

छोटू दादा (Chotu Dada) इस बार अपनी 'टम टम' के साथ सड़कों पर लोगों की दिक्कतों के भी सॉल्यूशन दे रहे हैं, उनका यह वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है...

छोटू दादा की 'टम-टम' ने सड़क पर मचाया धमाल, बैठने के लिए लोगों की लगी लंबी कतार- देखें Video
छोटू दादा का वीडियो हुआ वायरल
  • छोटू दादा का वीडियो हुआ वायरल
  • अपनी टम टम से छोटू दादा ने सड़कों पर मचाई धूम
  • छोटू दादा का वीडियो यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड
नई दिल्ली:

छोटू दादा (Chotu Dada) के नाम से मशहूर कॉमेडियन शफीक (Shafeeq) अपने एक और वीडियो से दर्शकों का मनोरंजन करने आ गए हैं. यूट्यूब पर मिल रही अपार सफलता के बाद छोटू दादा एक के बाद एक कॉमेडी वीडियो रिलीज कर रहे हैं. छोटू दादा (Chotu Dada Ki Tam Tam) इस बार के वीडियो में सड़कों पर अपनी टम-टम घुमाते नजर आ रहे हैं. उनकी टम-टम में बैठने के लिए लोगों की लंबी कतारें भी लगी हैं. छोटू दादा ने इस वीडियो में अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसी लोटपोट कर दिया है. छोटू दादा का ये वीडियो रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है. 

'परीक्षा पे चर्चा' को लेकर प्रकाश राज ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, Tweet कर की यह मांग

छोटू दादा के इस नए वीडियो को अब तक 2 लाख 42 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. छोटू दादा (Chotu Dada) का यह कॉमेडी वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वो कमेंट के जरिए इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं. इस वीडियो को छोटू की मस्ती यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है. नए-नए टॉपिक पर कॉमेडी वीडियो बनाने वाले छोटू दादा (Chotu Dada) उर्फ शफीक के इस वीडियो को भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.

PM Modi की 'परीक्षा पे चर्चा' को लेकर अनुराग कश्यप का ट्वीट, बोले- पहले आप तो अमल करो...

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की ही तरह छोटू दादा (Chotu Dada) की कॉमेडी को खूब पसंद किया जाता है. छोटू दादा का यूट्यूब चैनल है, जिसका नाम खानदेशी मूवी है. 5 मिलियन से ज्यादा इनके चैनल पर सब्सक्राबर हैं. इनके एक वीडियो 50 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिला था. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो यूट्यूब पर कितने पॉपुलर हैं. छोटू दादा उर्फ शफीक मूल रूप से महाराष्ट्र के मालेगांव से हैं. 2017 से उन्होंने कॉमेडी वीडियो बनाना शुरू किया था. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chotu Dada Tam Tam Wala, Chotu Dada, Chotu Comedy Video, Chotu Comedy Viral Video, Chotu Dada Tam Tam Video Viral, Chotu Dada Comedy Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com