विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2023

CID का यह VIDEO देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, जब गोली की आवाज से डर गई थी लाश

वैसे सीआईडी शो तो बहुत फेमस है, लेकिन इस सीरियल में कभी-कभी कुछ ऐसी गलतियां देखने को मिल जाती हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है. वहीं इन गलतियों को देख लोगों का हंसते-हंसते पेट दर्द भी हो जाता है.

CID का यह VIDEO देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, जब गोली की आवाज से डर गई थी लाश
CID का यह वीडियो देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
नई दिल्ली:

सीआईडी टीवी सीरियल तो आप सभी ने देखा ही होगा. इस शो ने सालों तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. यह सीरियल तो अपने आप में फेमस था ही, साथ ही इसके सभी किरदार भी बहुत पॉपुलर हुए थे. फिर चाहे वो इंस्पेक्टर दया हो, एसीपी प्रद्युमन हो, डॉक्टर सालुंके हो या फिर सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत. इन सभी ने अपने कैरक्टर से लोगों का दिल जीत लिया था. वहीं सीआईडी को लेकर ढेरों मीम्स भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. 

वैसे सीआईडी शो तो बहुत फेमस है, लेकिन इस सीरियल में कभी कभार कुछ ऐसी गलतियां देखने को मिल जाती हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है. वहीं इन गलतियों को देख लोगों का हंसते-हंसते पेट दर्द भी हो जाता है. सीआईडी का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दया, इंस्पेक्टर अभिजीत और एसीपी प्रद्युमन एक क्राइम सीन पर हैं, जहां एक महिला की लाश पड़ी हुई है. अब होता यूं है कि जैसे ही गोलियों की आवाज आती है, फर्श पर पड़ी महिला की लाश डर जाती है. 

इसी को देखने के बाद लोगों का हंसते-हंसते बुरा हाल हो गया है और लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'कुछ नहीं छोटा सा भूकंप आया है'. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'अभिजीत ये क्या किया तूने. बेचारी लड़की को डरा दिया'. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा है, 'ये बिलकुल मेरी तरह है. जिंदा लाश'. 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cid Tv Serial, Cid Viral Video, Funny Mistakes In Cid Serial, Cid Tv Show Funny Mistakes, Senios Inspector Abhijeet, Inspector Daya, Acp Pradyuman, Cid Show Funny Mistakes, Cid Show Silly Mistakes, Watch Cid Serial Online, Watch Cid Episodes Online, Videos Of Cid Serial Funny Mistakes, Viral Video Of Cid Tv Serial, Dead Body Scared Cid Tv Serial, Dead Body Scared Bullet Sound, सीआईडी टीवी सीरियल, गोली की आवाज से डरी लाश, Cid सीरियल के फनी वीडियो, Funny Scenes Cid Serial
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com