विज्ञापन
This Article is From May 26, 2018

CBSE 12th Result 2018: सीबीएसई रिजल्ट का Twitter पर उड़ा मजाक, Students बोले- माय रिजल्ट इज माय रिजल्ट...

CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ) की क्लास 12वीं का रिजल्ट आ गया है. ट्विटर पर #CBSEResults ट्रेंड कर रहा है और लोग रिजल्ट को लेकर खूब मजाक कर रहे हैं.

CBSE 12th Result 2018: सीबीएसई रिजल्ट का Twitter पर  उड़ा मजाक,  Students बोले- माय रिजल्ट इज माय रिजल्ट...
CBSE 12th Board Result: फाइल फोटो
  • 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
  • टेंशन दूर करने के लिए डायलॉग्‍स का सहारा
  • ट्विटर पर खूब चल रहा है मजाक
नई दिल्ली: CBSE Class 12th Board Result: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) की क्लास 12वीं का रिजल्ट आ गया है. सीबीएसई की 12वीं क्लास के स्टुडेंट्स रिजल्ट का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. बारहवीं क्लास के छात्रों की निगाहें नतीजों के लिए जहां कई वेबसाइटों पर लगी हुई तीं, वहीं Twitter पर #CBSEResults हैशटैग टॉप ट्रेंड में चल रहा है और इस हैशटैग के तहत सीबीएसई की बारहवीं कक्षा के छात्र रिजल्ट को लेकर अपने इमोशंस को जाहिर कर रहे हैं. मजेदार यह है कि नतीजों की इस बेला में सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' की एक्ट्रेस डेजी शाह का डायलॉग 'आर बिजनेस आर बिजनेस, नन ऑफ योर बिजनेस' खूब हिट रहा. 
 
Twitter पर छात्र और कई लोग इस डायलॉग का इस्तेमाल अपनी टेंशन दूर भगाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. अकसर रिजल्ट के मौके पर देखा गया है कि लोग एक दूसरे से नतीजों के बारे में पूछते हैं तो इसका जवाब भी कई छात्रों ने ढूंढ लिया है.
 
एक स्टुडेंट ने ट्वीट किया हैः "रिश्तेदार ने पूछाः बेटा रिजल्ट? मैने जवाब दियाः माय रिजल्ट इज माय रिजल्ट, नन ऑफ योर रिजल्ट." इस तरह की कई पंच लाइन Twitter पर ट्रेंड कर रही हैं.

 
कुछ लोग तो पैरेंट्स को सलाह दे रहे हैं कि वे अपने बच्चों के अंकों की तुलना दूसरे बच्चों के साथ न करें क्योंकि हर कोई अपने आप में खास होता है.

 
एक ने मजाक करते हुए लिखा हैः "आज 26/5 है और कुछ लोगों के लिए थोड़ी ही देर में 26/11 (मुंबई हमले) होने वाला है."

 
एक ने ट्वीट किया हैः "आज के दिन ही तुम लोगों को पता चलेगा कि तुम्हारे रिलेटिव्ज कितने हैं....जिन्हें नहीं जानते उनसे भी इंट्रो होगा तुम्हारा..."

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Class 12 Board Result, Cbse Result, Cbse 12 Result 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com