विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2021

Bunty Aur Babli 2 Teaser: कौन है बंटी और बबली? पता चला तो खफा हो गए सैफ और रानी

Bunty Aur Babli 2 Teaser: सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटी और बबली 2' का टीजर जारी कर दिया गया है.

Bunty Aur Babli 2 Teaser: कौन है बंटी और बबली? पता चला तो खफा हो गए सैफ और रानी
Bunty Aur Babli 2 Teaser: 'बंटी और बबली 2' का टीजर जारी
नई दिल्ली:

Bunty Aur Babli 2 Teaser: सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटी और बबली 2' का टीजर जारी कर दिया गया है. इस बार फिल्म में एक नहीं दो-दो बंटी और बबली नजर आने वाले हैं. ये बात हम नहीं बल्कि फिल्म का टीजर बता रहा है. इस फिल्म के जरिए सैफ और रानी की सुपरहिट जोड़ी 12 साल बाद दर्शकों को नजर आ आने वाली है. फिल्म में उनके अलावा 'गली बॉय' फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस शारवरी नजर आ रही हैं. 'बंटी और बबली 2' का टीजर दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर रहा है.

धनाश्री वर्मा ने वर्ल्ड कप सॉन्ग पर यूं झूमकर किया डांस, फैन्स बोले- चहल को मिस करेंगे...देखें Video

'बंटी और बबली 2' के टीजर में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान और रानी मुखर्जी कैमरे के सामने मेकअप कर रहे होते हैं, लेकिन तभी दोनों के पीछे सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी आ जाते हैं और अपना परिचय देते हैं कि वो भी बंटी और बबली हैं. रानी इस बात से गुस्सा हो जाती हैं और फिर उन्हें बताया जाता है कि ये सब आदित्य चोपड़ा ने किया है. इसके बाद रानी अपने मेकअप रूम में चली जाती हैं और सैफ अली खान भी अपने मेकअप रूम में चले जाते हैं.

सपना चौधरी ने घर की बालकनी में 'छम छम' सॉन्ग पर किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

'बंटी और बबली 2' लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यशराज फिल्मस ने फिल्म के टीजर को पोस्ट किया है. बता दें कि 'बंटी और बबली' फिल्म का पहला पार्ट साल 2005 में रिलीज हुआ था. इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने बबली और अभिषेक बच्चन ने बंटी का किरदार निभाया था. इसी के साथ फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में नज़र आये थे. अब 15 साल बाद 'बंटी और बबली' का सीक्वल रिलीज होने जा रहा है. ये फिल्म 19 नवंबर को रिलीज होगी. 

यह भी देखें: सलमान खान ने लिया राज कुंद्रा का नाम, ऐसा रहा शमिता का रिएक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bunty Aur Babli, Bunty Aur Babli 2, Bunty Aur Babli 2 Teaser, Bunty Aur Babli Teaser Out, Saif Ali Khan, Rani Mukerji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com