विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2023

VIDEO: गाजे बाजे के साथ दुल्हनिया की निकली बारात, पूरे स्वैग के साथ बग्गी पर लेने पहुंची दूल्हा

लाल जोड़े में सजी दुल्हन अपनी शादी के मौके पर अक्सर शर्माती हुई नजर आती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बिंदास दुल्हन का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा.

VIDEO: गाजे बाजे के साथ दुल्हनिया की निकली बारात, पूरे स्वैग के साथ बग्गी पर लेने पहुंची दूल्हा
दुल्हन का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

आपने शादियां तो कई देखी होंगी. ये भी देखते आ रहे होंगे कि शादी में दूल्हा सेहरा बांधकर धूमधाम से बारात लेकर आता है और ब्याह कर अपनी दुल्हनिया को साथ ले जाता है. लेकिन आज हम आपको शादी का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे, 'भई वाह क्या बात है'. इस वीडियो में ढोल नगाड़े भी हैं और नाचते गाते बाराती भी. बस फर्क इतना है कि बारात दूल्हे की नहीं दुल्हन की है. जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर दुल्हन की बारात का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लाल जोड़े में सजी दुल्हन की बारात और उसका स्वैग लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. 

सोशल मीडिया पर इस अनोखी बारात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बग्गी पर बैठी खूबसूरत सी दुल्हन पूरे स्वैग के साथ अपनी ही शादी में डांस करती हुई नजर आ रही है. बग्गी के आसपास ढोल नगाड़े बज रहे हैं और बाराती नाचते गाते हुए नजर आ रहे हैं. वैसे तो किसी भी बारात में ढोल नगाड़े बजते देख अपने आप ही पैर थिरकने लग जाते हैं, लेकिन इस बारात में दुल्हन की मुस्कुराहट और मस्ती लोगों को बैठे बैठे ही झूमने पर मजबूर कर रही है. 

सोशल मीडिया पर दुल्हन की बारात का यह वीडियो लिबर्टी डिजिटल स्टूडियो के नाम से बने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है. देखते ही देखते इंटरनेट पर दुल्हन की बारात का ही वीडियो तेजी से वायरल हो गया है. लोगों को दुल्हन का ये मस्ती भरा अंदाज बेहद पसंद आ रहा है. कोई दुल्हन के इस फैसले की तारीफ कर रहा है तो कोई लड़की की मुस्कुराहट का कायल हो रहा है. लोग यह भी कह रहे हैं कि दुल्हन का यह कदम समाज के लिए सकारात्मक मैसेज से कम नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दुल्हन की बारात, Bride Viral Video, Bride On Buggy, Bride On Chariot, Dancing Bride Viral Video, Bride Dance Video, Bride Dancing On Chariot, Bride Viral Dance On Buggy, Wedding Video, Wedding Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com