विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2022

Brahmastra Box Office Collection Day 3: रणबीर-आलिया की फिल्म ने पार किए 100 करोड़, तीसरे दिन रहा छप्पड़ फाड़ कलेक्शन

रिलीज के तीसरे दिन भी ब्रह्मास्त्र की बॉक्स ऑफिस पर धूम रही और फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर गई.

Brahmastra Box Office Collection Day 3: रणबीर-आलिया की फिल्म ने पार किए 100 करोड़, तीसरे दिन रहा छप्पड़ फाड़ कलेक्शन
Brahmastra Box Office Collection Day 3
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है. फिल्म रिलीज होने के तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई रही और जबरदस्त कमाई करने में कामयाब रही. अनुमान के मुताबिक तीसरे दिन ब्रह्मास्त्र लगभग 46 करोड़ रुपये कमाने में सफल हो गई. इस तरीके से फिल्म ने महज तीन ही दिनों में 100 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लिया. इससे पहले रणबीर कपूर की फिल्म संजू को ही सिर्फ इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. ब्रह्मास्त्र ने संजू से भी बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया है.

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र ने दूसरे दिन करीब 36 करोड़ रुपये की कमाई की थी. पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन इसकी कमाई में बॉक्स ऑफिस इंडिया के इंडियन बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार 15% की बढ़ोतरी हुई थी. अयान मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से यह अनाउंस भी किया है कि दो दिनों में दुनियाभर में फिल्म 160 करोड़ की कमाई तक पहुंच गई है. फिल्म पर इतना प्यार बरसाने के लिए उन्होंने दर्शकों का धन्यवाद भी किया.

रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में उनके और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आ रही हैं. साथ ही फिल्म में नागार्जुन की भी अहम भूमिका है. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए हैं. फिल्म करण जोहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है और बीते 9 सितंबर को यह रिलीज हुई है. रिलीज के पहले ही दिन से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है.

VIDEO: आलिया भट्ट हुईं स्‍पॉट, पैपराजी के साथ खुशी-खुशी की बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brahmastra Box Office Collection Day 3, Brahmastra Weekend Collection, Brahmastra Sunday Box Office Collection, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Brahmastra, Ayan Mukerji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com