विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2017

बॉक्स ऑफिस पर 1 दिसंबर को पापा अमिताभ बच्चन से टकराएगी...

बॉलीवुड में हर शुक्रवार के साथ रिश्तों में बदलाव आ जाता है. ऐसा ही कुछ हमें 1 दिसंबर को भी देखने को मिलेगा.

बॉक्स ऑफिस पर 1 दिसंबर को पापा अमिताभ बच्चन से टकराएगी...
  • 102 नॉट आउट में दिखेगी अमिताभ-ऋषि की जोड़ी
  • पद्मावती है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म
  • पहली दिसंबर को हो रही हैं दोनों रिलीज
नई दिल्ली: बॉलीवुड में हर शुक्रवार के साथ रिश्तों में बदलाव आ जाता है. ऐसा ही कुछ हमें 1 दिसंबर को भी देखने को मिलेगा. इस दिन बॉलीवुड की टॉप हीरोइन और महानायक के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला होगा. आज संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के पोस्टर रिलीज हो गए हैं. संजय लीला भंसाली ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि रानी पद्मावती की कहानी बड़े परदे पर लेकर आ रहा हूं. नवरात्रि का पहला दिन मुझे इसके लिए एकदम सही जान पड़ा और इसलिए हमने पहले दिन फिल्म का फर्स्ट लुक लॉन्च कर नवरात्रि के जश्न की शुरुआत की. ” पोस्टर से पता चला कि पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है. यही सबसे बड़ा झटका था क्योंकि दीपिका के ऑनस्क्रीन पापा (पीकू) अमिताभ बच्चन की ‘102 नॉट आउट’ भी पहली दिसंबर को रिलीज हो रही है.

Birthday Special: क्‍या... करीना कपूर से यह रिश्‍ता बनाना चाहते थे करण जौहर ?
 
deepika

पद्मावती में दीपिका पादुकोण

Viral Pic: मम्मी करीना कपूर के बर्थडे पर ये किसके लिए हाथों में फूल लेकर बैठे हैं तैमूर अली खान

इस तरह साल के आखिरी में महीने में टॉप हीरोइन दीपिका पादुकोण और महानायक अमिताभ बच्चन कामयाबी और कमाई के लिए भिड़ेंगे. अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण ‘पीकू’ में एक साथ आए थे, और फिल्म सुपरहिट रही थी. अमिताभ बच्चन संजय लीला भंसाली के भी पसंदीदा हैं. दोनों ने एक साथ ‘ब्लैक’ फिल्म की थी, और इस फिल्म को काफी सराहा भी गया था. संजय लीला भंसाली की पिछली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की बात करें तो यह भी शाहरुख खान की ‘दिलवाले’ के साथ मुकाबले में फंस गई थी. इस तरह, 1 दिसंबर को दो सितारों की भिड़ंत होगी, मजेदार यह देखना होगा ऑनस्क्रीन बाप-बेटी की इस जंग में विजेता कौन रहता है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone Padmavati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com