विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

'पद्मावती' विवाद पर संजय लीला भंसाली के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘पद्मावती’ के जल्द ही विवादों से बाहर आने की उम्मीद जताते हुए कहा कि लोग इस फिल्म की कला को जरूर देख पायेंगे.

'पद्मावती' विवाद पर संजय लीला भंसाली के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात
  • पद्मावती विवाद प्रियंका ने दिया बयान
  • संजय सर के साथ हमेशा खड़ी रहूंगी
  • अभी रिलीज डेट की कोई फिक्स डेट नहीं
नई दिल्ली: बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘पद्मावती’ के जल्द ही विवादों से बाहर आने की उम्मीद जताते हुए कहा कि लोग इस फिल्म की कला को जरूर देख पायेंगे. संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में भूमिका निभा चुकी प्रियंका ने कहा कि वह हमेशा फिल्म निर्माता के साथ खड़ी रहेंगी. फिल्म ‘पद्मावती’ को अभी सीबीएफसी से प्रमाण पत्र मिलना बाकी है. कई राजपूत संगठनों और राजनीतिक नेताओं ने निर्देशक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने फिल्म में 'ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़' की है.

पढ़ें: 'पद्मावती' के फैन्स के लिए बुरी खबर, रिलीज के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार

उन्होंने कहा कि मेरे संजय सर के साथ अविश्वसनीय संबंध है और मैं उनकी जबरदस्त प्रशंसक हूं. मैं जानती हूं कि यह फिल्म प्रदर्शित होगी और लोग इसके पीछे की कला को देख पायेंगे. प्रियंका ने मीडिया से बात करते हुए कहा, उन्हें यह आश्वस्त करने की जरूरत है कि सब कुछ ठीक कर दिया गया है. मैं हमेशा न केवल संजय सर के साथ खड़ी रहूंगी बल्कि मैं दीपिका, रणवीर और शाहिद के लिए भी खड़ी रहूंगी.

पढ़ें: 'पद्मावती' में अपने रोल को लेकर बोले शाहिद कपूर, 'आजकल के लोगों को...'

प्रियंका ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के साथ हाल में शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बधाई दी. उन्होंने अभिनेत्री मेगन मर्केल को भी ब्रिटेन के राजकुमार हैरी से सगाई करने पर बधाई दी.

VIDEO: 'पद्मावती' विवाद को लेकर संसदीय पैनल के सामने पेश हुए संजय लीला भंसाली

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Padmavati, Ranveer Singh, Deepika Padukone, Bollywood Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com