जाट के अलावा सनी देओल अपनी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर भी सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं. समय-समय पर इस फिल्म से जुड़ी स्टारकास्ट की खबरें आती रहती हैं. अब सनी देओल की इस मल्टीस्टारर फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है. इस एक्टर का नाम परमवीर सिंह चीमा है. वह टीवी सीरियल और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं. वह बॉर्डर 2 के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं.
परमवीर सिंह चीमा के बॉर्डर 2 में शामिल होने की खबर उन्होंने खुद दी है. अंग्रेजी वेबसाइट जूम से बात करते हुए परमवीर सिंह चीमा ने बॉर्डर 2 के अपने अनुभव शेयर किए और बताया कि उन्होंने अपना हिस्सा पूरा कर लिया है. उन्होंने कहा, मैंने बॉर्डर 2 की शूटिंग कर ली है. बस एक शेड्यूल बाकी है, बाकी मेरा काम हो गया. फिल्म सेट पर अपने पहले अनुभव को परमवीर ने शानदार, कमाल और मजेदार बताया. उन्होंने कहा, मुझे बहुत अच्छा लगा, वो भी बॉर्डर जैसी फिल्म के साथ. मैंने इसके लिए शूटिंग की, और अनुराग सर, सनी सर, वरुण के साथ काम करके बहुत मजा आया. यह एक एक्शन फिल्म है, और अब लोग मुझमें एक्शन देख सकेंगे.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
आपको बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2 अगले साल 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म साल 1997 में आई बॉर्डर का रीमेक है. इस वॉर फिल्म को जे.पी. दत्ता ने डायरेक्ट किया था. फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी. इसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबनी मुखर्जी मुख्य किरदारों में थे. सनी देओल की बॉर्डर का बजट 10 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 65.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं