विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2019

दिवाली पर अयोध्या में जले 5 लाख दीये, तो बॉलीवुड राइटर ने कहा- फिर भी अंधेरा...

दिवाली के मौके पर अयोध्या (Ayodhya) में  5 लाख दीये जलाए गए. अब बॉलीवुड के राइटर ने एक फोटो शेयर कर इस पर सवाल उठाए हैं.

दिवाली पर अयोध्या में जले 5 लाख दीये, तो बॉलीवुड राइटर ने कहा- फिर भी अंधेरा...
बॉलीवुड के राइटर मनोज यादव (Manoj Yadav) का ट्वीट वायरल
  • दिवाली पर अयोध्या में जले 5 लाख दीये
  • बॉलीवुड राइटर ने किया ट्वीट
  • उनका ट्वीट हो रहा वायरल
नई दिल्ली:

दिवाली के मौके पर अयोध्या (Ayodhya) में  5 लाख दीये जलाए गए और यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज हो गया. लेकिन उसके बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हुई. इस फोटो में एक बच्ची दीये जलाती नजर आ रही है. अब इस बच्ची की फोटो को शेयर कर बॉलीवुड के राइटर मनोज यादव (Manoj Yadav) ने अपना रिएक्शन दिया है. उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यही नहीं  मनोज यादव के ट्वीट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं. कोई उनके ट्वीट से सहमत दिख रहा है तो कोई सवाल उठा रहा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया Tweet, कहा- एंटी-मुस्लिम और एंटी-हिंदू का लेबल लगाया जा...

अयोध्या (Ayodhya) में 5 लाख दीये जलाए जाने पर मनोज यादव (Manoj Yadav) ने लिखा: "पांच लाख जलते दीयों से भी नहीं मिटा अंधेरा. कोई समझदार सूरज उगे तो अंधेरा मिटे."  मनोज यादव ने इस तरह इस पर सवाल उठाए हैं. बता दें कि मनोज यादव कई बॉलीवुड फिल्मों को लिख चुके हैं. फिल्म 'ठाकरे' को भी उन्होंने ही लिखा है. भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम की पैड़ी और सरयू तट पर 5 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए.

सपना चौधरी ने पिंक सूट में किया ऐसा डांस, झूम उठे फैन्स, Video ने उड़ाया गरदा

राम की नगरी अयोध्या में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया. दीपोत्सव में इस बार 5 लाख 51 हजार दीप जलाकर विश्व रिकार्ड बनाया गया. राम की पैड़ी के घाटों पर 4 लाख 10 हजार और अन्य 11 चुनिंदा स्थलों पर 1 लाख 51 हजार दीप जलाए गए. मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को रामकथा पार्क में आयोजित भागवान राम के प्रतीकात्मक राजतिलक कार्यक्रम के अवसर पर 226 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया था. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhyas Deepotsav, Manoj Yadav, Bollywood Writer Manoj Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com