विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2021

Tractor Rally: किसानों के ट्रैक्टर मार्च के समर्थन में आए बॉलीवुड सिंगर, बोले- यही असल गणतंत्र दिवस की परेड होगी और...

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च (Tractor March) को लेकर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा कि आज की ऐतिहासिक ट्रैक्टर मार्च ही असल गणतंत्र दिवस परेड होगी.

Tractor Rally: किसानों के ट्रैक्टर मार्च के समर्थन में आए बॉलीवुड सिंगर, बोले- यही असल गणतंत्र दिवस की परेड होगी और...
विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने ट्रैक्टर मार्च को लेकर किया ट्वीट
  • ट्रैक्टर मार्च के समर्थन में आए विशाल ददलानी
  • विशाल ददलानी ने कहा कि आज का ट्रैक्टर मार्च ही असल परेड होगी
  • किसानों को लेकर विशाल ददलानी का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

गणतंत्र दिवस (Republic Day) का जश्न पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. राजपथ पर आज के दिन परेड होगी और झांकियां भी निकलेंगी. वहीं, दूसरी और किसानों द्वारा गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) निकालने की भी पूरी तैयारी कर ली गई है. किसानों की इस ट्रैक्टर परेड (Tractor Parade) को कई बॉलीवुड कलाकारों का भी समर्थन मिल रहा है. इस सिलसिले में ही बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा कि आज की ऐतिहासिक ट्रैक्टर मार्च ही असल गणतंत्र दिवस परेड होगी. 

विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) का यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, "भारत गणराज्य लोगों का, लोगों द्वारा और लोगों के लिए है. आज की ऐतिहासिक ट्रैक्टर मार्च (Tractor March) ही असल गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) परेड होगी." इसके अलावा म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "गणतंत्र दिवस के खास मौके पर भारत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को धन्यवाद करता है हमें जाति और धर्म के सदियों पुराने बोझ से मुक्ति दिलाने वाला एक संविधान देने के लिए. अफसोस की बात है कि ओछी राजनीति हमें विपरीत दिशा में लेकर जा रही है. मुझे उम्मीद है कि एक दिन हम इसकी सच्ची भावना को आत्मसात करेंगे."

बता दें कि विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) यहीं नहीं रुके. उन्होंने इससे पहले भी गणतंत्र दिवस (Republic Day) और किसान के समर्थन में ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, "गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई हो भारत. किसान आंदोलन को मेरा समर्थन. हमारे राष्ट्र को प्यार करना यानी किसानों के साथ खड़े होना. उनके बिना कोई भी राष्ट्र नहीं है." बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब विशाल ददलानी ने समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश की हो. इससे पहले भी वह अपने ट्वीट को लेकर काफी सुर्खियों में रह चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vishal Dadlani, Vishal Dadlani Tweet, Tractor Rally, Tractor Parade, Tractor Rally On Republic Day, Republic Day 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com