विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2019

नेहा कक्कड़ ने पोस्ट किया Video, कहा- मेरे बच्चे पूछेंगे मां पापा मिले...

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का एक टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेहा अपने क्यूट अंदाज से सबका दिल जीत रही हैं.

नेहा कक्कड़ ने पोस्ट किया Video, कहा- मेरे बच्चे पूछेंगे मां पापा मिले...
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा कक्कड़ का क्यूट वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा कक्कड़ ने बनाया टिकटॉक वीडियो
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. नेहा कक्कड़ का ये टिक टॉक वीडियो (TokTok Video) फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) सलाम करते हुए कह रही है, 'दोस्तों कल रात तो कुंवारेपन ने हद ही कर दी. मेरे बच्चे सपने में आए और मुझे कहने लगे कि अब्बा कोई मिला या नहीं, हमारी पढ़ाई लेट हो रही है.' नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के इस फनी वीडियो पर फैन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं.

बॉलीवुड स्टाइल में डांस कर रहे थे जैकी चैन तो हंसी को रोक नहीं पाई ये एक्ट्रेस और फिर...देखें Video


अपने इस वीडियो को फैन्स के साथ शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने बड़ा ही मजेदार कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, 'मेरे भविष्य के बच्चे मुझे पूछेंगे कि मॉम क्या आपको डैड मिल गए.' हाल ही में नेहा कक्कड़ का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो में नेहा अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मस्ती करती नजर आ रही थीं.

आतिफ असलम के Tweet पर यूजर्स ने लगाई फटकार, कहा- हज पर जा रहे हो और ऐसी सोच...

फिल्म इंडस्ट्री की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का हाल ही में गाना 'साकी-साकी' रिलीज हुआ है. 2004 में आई फिल्म 'मुसाफिर (Musafir)' के गाने 'साकी-सीकी' को रिक्रिएट किया गया है. नेहा कक्कड़ और तुलसी कुमार (Tulsi Kumar) ने इसे गाया है. फिल्म 'बाटला हाउस (Batla House)' के इस स्पेशल सॉन्ग पर नोरा फतेही ने डांस से तहलका मचाया है. इस गाने को तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video Viral, Neha Kakkar Tiktok, Neha Kakkar Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com