विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2019

जम्मू-कश्मीर में मंदिरों के पुनर्निर्माण पर आया बॉलीवुड प्रोड्यूसर का रिएक्शन, पीएम मोदी को कही यह बात

भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर (Jammu And Kashmir) से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अब वहां सालों से बंद पड़े मंदिरों को भी खोलने की तैयारी कर ली है. हाल ही में इस मामले पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है.

जम्मू-कश्मीर में मंदिरों के पुनर्निर्माण पर आया बॉलीवुड प्रोड्यूसर का रिएक्शन, पीएम मोदी को कही यह बात
बॉलीवुड प्रोड्यूसर का जम्मू-कश्मीर के मंदिरों पर आया रिएक्शन
  • बॉलीवुड प्रोड्यूसर का आया रिएक्शन
  • अशोक पंडित ने ट्वीट कर जाहिर की प्रतिक्रिया
  • अशोक पंडित का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अब वहां सालों से बंद पड़े मंदिरों को भी खोलने की तैयारी कर ली है. इस मामले पर गृह राज्यमंत्री जी.किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि सरकार घाटी में बंद पड़े मंदिरों का सर्वे करा रही है. हाल ही में इस मामले पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है. अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने जम्मू और कश्मीर में बंद पड़े मंदिरों को दोबारा खुलवाने की बात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया. अशोक पंडित का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है. 

रानू मंडल ने गाया 'क्या हुआ तेरा वादा', वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने जम्मू और कश्मीर (Jammu And Kashmir) में हजारों मंदिरों की बहाली पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा, 'जम्मू कश्मीर में सालों से बंद पड़े उन हिंदू मंदिरों की बहाली का निर्णय लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद, जो उन तीन परिवारों द्वारा बर्बाद कर दिए गए थे जिन्होंने करीब 70 साल तक कश्मीर पर राज किया था. करीब 30 साल से घाटी में मंदिरों और उनकी घंटियों की आवाज सुनने के लिए बेताब हूं.' अशोक पंडित का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इसके साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

सनी देओल के बेटे करण देओल के व्यवहार पर भड़के बॉलीवुड एक्टर, कहा-इंडस्ट्री में सफल...

बता दें कि 90 के दशक के दौरान जम्मू और कश्मीर (Jammu And Kashmir) में आतंकवाद का दौर शुरू हो गया था, जिसके बाद से ही घाटी से लाखों की संख्या में कश्मीरी पंडितों को पलायन करना  पड़ा था. इसके साथ ही कई मंदिरों को भी बंद करवाया गया था. इन मंदिरों में भगवान विष्णु और पहलगाम में भगवान शिव का प्राचीन मंदिर भी शामिल है, जो आज तक बंद पड़े हैं.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Article 370, Ashoke Pandit, Restoring Temples In Jammu And Kashmir, Ashoke Pandit Reaction For Pm Narendra Modi, Bollywood Producer Ashoke Pandit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com