विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2019

देश में महिलाओं की स्थिति पर भड़की बॉलीवुड फिल्ममेकर, बोलीं- पहले रेप करो और फिर मार दो...

फिल्ममेकर अलंकृता श्रीवास्तव (Alankrita Shrivastava) ने देश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है, उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

देश में महिलाओं की स्थिति पर भड़की बॉलीवुड फिल्ममेकर, बोलीं- पहले रेप करो और फिर मार दो...
अलंकृता श्रीवास्तव (Alankrita Shrivastava) का ट्वीट हुआ वायरल
  • देश में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों पर भड़की फिल्ममेकर
  • ट्वीट कर गुूस्सा किया जाहिर
  • ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

देश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को लेकर हर कोई काफी चिंतित है. हाल ही में हुए, हैदराबाद (Hyderabad Rape Case) और उन्नाव रेप और मर्डर केस के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. देश के जनता के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी देश के इन हालातों पर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं. हाल ही में, बॉलीवुड फिल्ममेकर अलंकृता श्रीवास्तव (Alankrita Shrivastava) ने महिलाओं की स्थिति को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने ट्वीट कर लोगों पर सवाल उठाया है. अलंकृता श्रीवास्तव का ट्वीट सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

सारा अली खान के साथ शूटिंग नहीं करना चाहते कार्तिक आर्यन! जानिए क्या है वजह


फिल्ममेकर अलंकृता (Alankrita Shrivastava) ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, "पहले हमारा रेप करो, फिर हमें मार डालो. या फिर हमें गर्भ में ही मार डालो. हमें प्रॉपर्टी मत दो, हमें सड़कों पर रखो. हमारे साथ वर्क प्लेस पर गलत बर्ताव करो. हमारे खर्चे पर सेक्सिट चुटकुले बोलो. हमें सामान की तरह समझो, हमारा पीछा करो. हमें संसद में समान प्रतिनिधित्व भी मत दो." अलंकृता श्रीवास्तव ने अपने इस ट्वीट के जरिए देश में बढ़ रहे महिला अपराधो पर जमकर प्रहार किया है. 

आमिर खान ने अपनी बेटी इरा को लेकर किया Tweet, कही ये बात

 
अलंकृता (Alankrita Shrivastava) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बता दें, फिल्ममेकर अलंकृता श्रीवास्तव अपनी फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का (Lipstick Under My Burkha)' को लेकर काफी चर्चा में रही थीं. अलंकृता अकसर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश करती नजर आती हैं, एक बार फिर उनका ट्वीट खूब वायरल हो रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alankrita Shrivastava, Alankrita Shrivastava Twitter, Alankrita Shrivastava Tweet Viral, Alankrita Shrivastava On Increasing Rape Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com