विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2020

बॉलीवुड डायरेक्टर ने देश के राजनैतिक माहौल पर कसा तंज, बोले- सत्ता के भूखे नेताओं ने जनता को...

बॉलीवुड डायरेक्टर सुधीर मिश्रा (Sudhir Mishra) ने देश की राजनैतिक स्थिति को देखते हुए तंज कसा है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट में सुधीर मिश्रा ने कहा कि इस दौर पर फिल्म बनाना जरूरी है.

Also Read in
बॉलीवुड डायरेक्टर ने देश के राजनैतिक माहौल पर कसा तंज, बोले- सत्ता के भूखे नेताओं ने जनता को...
सुधीर मिश्रा (Sudhir Mishra) ने देश की मौजूदा राजैतिक स्थिति पर किया ट्वीट
  • देश की मौजूदा राजनैतिक स्थिति पर सुधीर मिश्रा ने किया ट्वीट
  • बॉलीवुड डायरेक्टर ने कहा कि सत्ता के भूखे नेताओं ने...
  • सुधीर मिश्रा का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

देश में इन दिनों राजनैतिक माहौल गर्माया हुआ है. बीते दिन कांग्रेस (Congress) नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. लेकिन उनके खेमे के 10 विधायक और 2 मंत्री बीजेपी (BJP) में जाने को तैयार नहीं हैं. इस राजनैतिक माहौल को देखते बॉलीवुड डायरेक्टर सुधीर मिश्रा (Sudhir Mishra) ने ट्वीट कर तंज कसा है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट में सुधीर मिश्रा ने कहा कि इस दौर पर फिल्म बनाना जरूरी है. इसके साथ ही उन्होंने नेताओं पर भी निशाना साधा. सुधीर मिश्रा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं. 

प्रियंका चोपड़ा पर इन लड़कों ने बाल्टी भरकर फेंका पानी, देखते रहे निक जोनास- देखें Video

अपने ट्वीट में सुधीर मिश्रा (Sudhir Mishra) ने देश के मौजूदा राजनैतिक हालात पर तंज कसते हुए कहा, "इस दौर पर फिल्में बनना जरूरी है. आने वाली पीढ़ियों को पता होना चाहिए कि कैसे जनता को अनाथों की तरह सत्ता के भूखे पॉलिटिशंज ने अपने हाल पर छोड़ दिया था." बता दें कि सुधीर मिश्रा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने ट्वीट्स को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं. वह समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय तो पेश करते ही हैं, साथ ही जमकर निशाना भी साधते हैं. 

अमिताभ बच्चन को ना जाने किस बात पर आया गुस्सा, बोले- मिजाज में सख्ती...Photo हुई वायरल

वहीं, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सियासी घमासान की बात करें तो बीते मंगलवार ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और कहा कि अपने राज्य और देश के लोगों की सेवा करना मेरा हमेशा से मकसद रहा है. मैं इस पार्टी में रहकर अब यह करने में अक्षम में हूं. इसके साथ ही उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि मेरा मानना है कि सबसे अच्छा यह है कि मैं अब एक नयी शुरूआत के साथ आगे बढ़ूं. सिंधिया के भाजपा में जाने की संभावना है. उनके कांग्रेस छोड़ने से अब मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट गहरा गया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sudhir Mishra, Bollywood Director Sudhir Mishra, Jyotiraditya Scindia, Bjp, Congress, Congress In Mp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com