विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2020

बॉलीवुड डायरेक्टर ने मेड को दे दी छुट्टी तो मां-बाबा के लिए यूं बनाए आलू के गर्मागर्म परांठे- देखें Video

बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण घर में रहते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आलू का परांठा बनाते नजर आ रहे हैं.

बॉलीवुड डायरेक्टर ने मेड को दे दी छुट्टी तो मां-बाबा के लिए यूं बनाए आलू के गर्मागर्म परांठे- देखें Video
बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने माता-पिता के लिए बनाया आलू का परांठा
  • ओनिर ने घर पर रहकर माता-पिता के लिए बनाया आलू का परांठा
  • बॉलीवुड डायरेक्टर ने शेयर किया कुकिंग वीडियो
  • ओनिर का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

कोरोनावायरस (Coronavirus) को देखते हुए लगभग सभी बॉलीवुड स्टार एहतियात बरतने की कोशिश कर रहे हैं. घर में आइसोलेट होकर भी कलाकार लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहे हैं. हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आलू के परांठे बनाते नजर आ रहे हैं. अपने वीडियो को शेयर करते हुए ओनिर ने बताया कि वह घर में रहकर अपने मां और बाबा का ख्याल रख रहे हैं और नाश्ते के तौर पर उनके लिए आलू के परांठे भी बना रहे हैं. ओनिर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "मुझे घर पर रहने के लिए कहा गया और सबकी देखभाल करने के लिए भी कहा गया. इसलिए मैंने नाश्ते के तौर पर अपने मां और बाबा के लिए आलू का परांठा बनाया. यह इतना भी बुरा नहीं था. आप लोग क्या कर रहे हैं? खुश रहें और सावधान रहें." वीडियो में ओनिर आलू का परांठा बनाकर उसे तवे पर सेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि ओनिर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. अपनी फिल्मों के अलावा वह अपने बेबाक विचारों के लिए भी खूब जाने जाते हैं.


बता दें कि कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण दुनियाभर में करीब 7500 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 2 लाख लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं. भारत में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 151 पहुंच गई है. इसके साथ ही वायरस से भारत में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोनावायरस के कहर को देखते ही सरकार ने भीड़ इकट्ठी होने पर भी रोक लगा दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onir, Bollywood Director Onir, Bollywood Director Onir Makes Alu Ka Parantha, Bollywood Director Take Care Of His Parents
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height