विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2020

तनिष्क के स्टोर पर हुआ हमला तो भड़के बॉलीवुड डायरेक्टर, बोले- इन्हें गिरफ्तार करने की जरूरत है...

गुजरात के गांधीधाम में तनिष्क कंपनी के एक स्टोर पर हमला किया गया है. वहीं, मैनेजर से जबरन माफीनामा लिखवाए जाने की खबर है. इस बात पर बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) भी भड़के नजर आए.

तनिष्क के स्टोर पर हुआ हमला तो भड़के बॉलीवुड डायरेक्टर, बोले- इन्हें गिरफ्तार करने की जरूरत है...
तनिष्क (Tanishq) के स्टोर पर हुए हमले को लेकर भड़के बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir)
  • गुजरात में तनिष्क के स्टोर पर हुआ हमला
  • हमले को लेकर भड़के बॉलीवुड डायरेक्टर
  • ओनिर ने कहा कि ऐसे लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने की जरूरत है

ज्वैलरी ब्रांड Tanishq के एक विज्ञापन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. ट्विटर पर बायकॉट के ट्रेंड से शुरू होकर अब यह मामला ऐड हटाने से लेकर कंपनी के एक स्टोर पर हमले तक पहुंच गया है. इस ऐड पर विरोध के बीत गुजरात के गांधीधाम में कंपनी के एक स्टोर पर हमला किया गया है. वहीं, मैनेजर से जबरन माफीनामा लिखवाए जाने की खबर है. इस बात पर बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) भी भड़के नजर आए और उन्होंने हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की बात कही. ओनिर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

ओनिर (Onir) ने अपने ट्वीट में लिखा, "ऐसे सहिष्णु और शांतिप्रिय लोग. ये गुंडे ऐसे हैं, जिन्हें सबसे पहले गिरफ्तार करने की जरूरत है." तनिष्क (Tanishq Ad) के स्टोर पर हुए इस हमले को लेकर किया गया ओनिर का यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है. बता दें कि तनिष्क ने बॉयकॉट ट्रेंड के बाद अपना विज्ञापन हटा लिया था, जिसका स्वरा भास्कर, ओनिर, फराह खान अली और चेतन भगत जैसे कई लोगों ने विरोध किया था. स्वरा भास्कर ने तनिष्क पर निशाना साधते हुए लिखा था, "इतनी विशाल कंपनी और इतनी ढीली रीढ़ की हड्डी..."


बता दें कि तनिष्क (Tanishq Ad) के स्टोर पर हमला करने वालों के बारे में जानकारी देते हुए सूत्रों ने बताया कि हमला करने वाली भीड़ ने मैनेजर से माफीनामे में लिखवाया कि 'हम सेकुलर ऐड दिखाकर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए कच्छ जिले के लोगों से माफी मांगते हैं. बता दें कि कंपनी ने पिछले हफ्ते अपने नए कलेक्शन 'एकत्वम' को लेकर एक ऐड रिलीज किया था, जिसमें दो परिवारों के बीच अंतरधार्मिक विवाह दिखाया गया था. ट्विटर पर इस ऐड को लेकर  #BoycottTanishq ट्रेंड होने लगा था. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे 'लव जिहाद को बढ़ावा' देने वाला ऐड बताया और इसे हटाने की मांग भी की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onir, Bollywood Director Onir, Tanishq Ad, Onir Tweet On Tanishq Store Attacked, Onir Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com