विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2019

बॉलीवुड डायरेक्टर ने इंग्लैंड की जीत को लेकर ICC पर साधा निशाना, बोले- जीत न्यूजीलैंड की होती अगर...

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड (New Zealand vs England) को हरा क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया है. क्रिकेट विश्व कप के एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा दिया. बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने इस पर यूं रिएक्शन दिया है.

बॉलीवुड डायरेक्टर ने इंग्लैंड की जीत को लेकर ICC पर साधा निशाना, बोले- जीत न्यूजीलैंड की होती अगर...
इंग्लैंड ने जीता क्रिकेट वर्ल्ड कप तो अनुराग कश्यप का यूं आया रिएक्शन
  • इंग्लैंड ने जीता क्रिकेट वर्ल्ड कप
  • बॉलीवुड से यूं आया रिएक्शन
  • न्यूजीलैंड की हार पर कही ये बात
नई दिल्ली:

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड (New Zealand vs England) को हरा क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया है. क्रिकेट विश्व कप के एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा दिया. इंग्लैंड की जीत को लेकर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं, और बॉलीवुड भी क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर अपनी तरह से रिएक्शन दे रहा है. लेकिन 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'सेक्रेड गेम्स (Sacred Games)' फेम डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashayp) ने न्यूजीलैंड की हार और इंग्लैंड की जीत पर ऐसा ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अनुराग कश्यप ने अपने अनोखे अंदाज में आईसीसी (ICC) को आड़े हाथ लिया है. 

Super 30 Box Office Collection Day 3: ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' का बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा, किया इतना कलेक्शन

स्वरा भास्कर की वजह से ट्विटर पर मुंबई पुलिस को बनाया गया निशाना तो एक्ट्रेस बोलीं- शटअप....

क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड की जीत को लेकर अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया हैः 'ईमानदारी से कहीं तो आईसीसी ने क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल बनाकर रख दिया है और विकेट्स कोई मायने नहीं रखती है. बल्लेबाज का स्कोर ही मायने रखता है और विकेट्स के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है. अगर गेंदबाजी और बल्लेबाजी को समान महत्व दिया जाता तो आज न्यूजीलैंड विजेता होती.' इस तरह अनुराग कश्यप ने इंग्लैंड की जीत पर अपना रिएक्शन दिया है. 

सलमान खान की एक फूंक ने कर दिया करिश्मा, बार-बार देखा जा रहा ये फनी VIDEO

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए न्‍यूजीलैंड टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 241 रन बनाए. इंग्‍लैंड के सामने जीत के लिए 242 रन का आसान टारगेट था लेकिन शुरुआत से ही विकेट गंवाने के कारण इंग्‍लैंड पर दबाव बढ़ता गया. चार विकेट 86 रन के स्‍कोर पर गिरने के बाद बेन स्‍टोक्‍स और जोस बटलर की शतकीय साझेदारी ने इंग्‍लैंड के फैंस के लिए जीत की उम्‍मीदें जगा दी थीं लेकिन आखिरकार टीम 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर 241 रन बनाकर ही आउट हो गई. मैच का फैसला सुपर ओवर में गया जिसमें फिर दोनों टीमों ने बराबर यानी 15-15 रन बनाए लेकिन न्‍यूजीलैंड की तुलना में बाउंड्री अधिक लगाने के कारण विजेता का ताज इंग्‍लैंड के नाम पर रहा.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anurag Kashyap, England Wins World Cup, ICC World Cup 2019, New Zealand, World Cup 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com