विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2019

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने CAA को लेकर किया ट्वीट, बोलीं- हम हिंदुस्तान में जिन्ना प्रेमियों को सफल नहीं होने देंगे...

ट्विटर पर अपना विरोध जताने के बाद बॉलीवुड हस्तियां मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भी जुटीं. स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच भी संभाला और अपने विचार भी रखे.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने CAA को लेकर किया ट्वीट, बोलीं- हम हिंदुस्तान में जिन्ना प्रेमियों को सफल नहीं होने देंगे...
स्वरा भास्कर का ट्वीट हुआ वायरल
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया ट्वीट
  • ट्वीट कर कही यह बात
  • CAA पर लगातार रख रही हैं पक्ष
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सितारे नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं और ट्विटर पर अपना विरोध जताने के बाद बॉलीवुड हस्तियां मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भी जुटीं. स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच भी संभाला और अपने विचार भी रखे. स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने साफ तौर पर कहा है कि वह भारत में जिन्ना प्रेमियों को सफल नहीं होने देंगे. स्वरा भास्कर के ट्वीट सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं.

CAA के विरोध के लिए पहुंची इस लड़की ने पुलिसकर्मी को दिया फूल तो बॉलीवुड से आया रिएक्शन- आदरणीय विद्रोही...

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने लिखाः 'मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुई रैली के दौरान मैंने भी कुछ कहा...हम हिंदुस्तान में जिन्ना प्रेमियों को सफल नहीं होने देंगे...हम धर्म और नागरिकता के रिश्ते को कुबूल नहीं करते हैं...मैं भारत के संविधान के साथ हूं.'

मुंबई में CAA के विरोध में हुआ शांतिपूर्ण प्रदर्शन, बॉलीवुड एक्टर बोले- धन्यवाद मुंबई पुलिस...

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने ट्वीट किया, 'आज अगस्त क्रांति मैदान में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मुंबईवासियों का विरोध प्रदर्शन. भारत के संविधान के लिए खड़ा हुआ यह भारत है, लियो अब कपड़ों से पहचान लो.'

अनुराग कश्यप ने बताया ट्विटर और ईमेल हैक करने की हो रही कोशिश, CAA पर किया था ट्वीट- किसी को इतना मत डराओ...

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने ट्वीट मुंबई पुलिस की तारीफ की और ट्वीट किया, 'मुंबई की क्या शानदार मिसाल देखने को मिली है, मुंबई पुलिस को धन्यवाद, शांतिपूर्ण प्रदर्शन को अंजाम दिया गया.' 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swara Bhaskar Tweet, Swara Bhaskar On CAA, CAA Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com