विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2020

अस्पताल पहुंचीं यह बॉलीवुड एक्ट्रेस, हेल्थ को लेकर दिया अपडेट- 'हॉस्पिटल आई हूं...चिंता न करें...'

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अस्पताल में बैठी नजर आ रही हैं.

अस्पताल पहुंचीं यह बॉलीवुड एक्ट्रेस, हेल्थ को लेकर दिया अपडेट- 'हॉस्पिटल आई हूं...चिंता न करें...'
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने शेयर की फोटो
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस पहुंचीं अस्पताल
  • हेल्थ को लेकर दिया यह अपडेट
  • फोटो हो रही है वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अस्पताल में बैठी नजर आ रही हैं. राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ है, और वह बेंच पर बैठी हुई हैं. पूरा अस्पताल खाली नजर आ रहा है. लेकिन  कोरोनावायरस (Coronavirus) के इस कहर के दौरान फैन्स कुछ और ही मतलब न निकाल लें तो राधिका आप्टे ने यह बात साफ की है कि वह यहां कोरोनावायरस के इलाज के लिए नहीं आई हैं. इस तरह राधिका आप्टे की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'हॉस्पिटल विजिट! नॉट फॉर कोविड 19...चिंता की जरूरत नहीं...ऑल इज वेल...सुरक्षित और क्वारंटींड.' हालांकि फैन्स राधिका आप्टे की इस फोटो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और कई तो यह भी कह रहे हैं कि हमने आपसे कोरोनावायरस को लेकर कुछ नहीं पूछा है. राधिका आप्टे की इस फोटो पर अर्जुन कपूर ने लाइक किया है. लेकिन राधिका आप्टे ने इस फोटो में मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ है. 

बॉलीवुड राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने शाहिद कपूर की फिल्म वाह! लाइफ हो तो ऐसी! से बॉलीवुड में एंट्री की थी. इसके बाद राधिका आप्टे ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली और मराठी फिल्मों में भी काम किया. बॉलीवुड में उनकी पैडमैन और मांझी को काफी पसंद किया गया. इसके अलावा राधिका आप्टे का जादू नेटफ्लिक्स पर भी छाया हुआ है. सेक्रेड गेम्स (Sacred Games) और घोउल (Ghoul) जैसी सीरीज ने राधिका आप्टे के करियर को और भी ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Radhika Apte, Coronavirus Update, Coronaviru Cases In India, Coronavirus Pandemic, Coronavirus Deaths
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com